Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया
  • जम्मू कश्मीर
  • देश

पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का सरगना यासिर पारे भी शामिल है। वह आईईडी बनाने का मास्टरमाइंड बताया जाता है।

दूसरे आतंकी की पहचान फुरकान के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। राजपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना के बाद मंगलवार देर रात पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी थी।

सुरक्षा घेरा कड़ा होने के कारण इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी उचित प्रबंध कर लिए थे। दरअसल, एजेंसियों को राजपोरा इलाके में एक मकान में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस-सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त टीम बनाकर इलाके में छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन पाकिस्तानी आतंकी मौजूद हैं। उनकी लंबे समय से तलाश की जा रही है।  

नवंबर माह में सुरक्षाबलों ने  पांच मुठभेड़ों में  12 आतंकियों को मार गिराया था। 11 नवंबर को कुलगाम में टीआरएफ के दो, 15 नवंबर को श्रीनगर के हैदरपोरा में दो,17 नवंबर को कुलगाम में एक टीआरएफ कमांडर समेत पांच व श्रीनगर के रामबाग में तीन आतंकी मारे गए हैं।

 इस वर्ष घाटी में हुए विभिन्न ऑपरेशनों के दौरान अभी तक 148 आतंकियों को मार गिराने में सफ लता हाथ लगी है। इनमें विभिन्न संगठनों के कई कमांडर भी हैं। लश्कर, जैश, हिजबुल, टीआरएफ समेत सभी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचा है। 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की मौसम विभाग ने जताई सम्भावना
Next: अचानक हवा में उड़ता एक विमान पक्षियों के झुंड से टकरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.