Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की मौसम विभाग ने जताई सम्भावना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की मौसम विभाग ने जताई सम्भावना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

राजस्थान के मौसम में आज से बदलाव होने जा रहा है. एक साथ दो सिस्टम के सक्रिय होने से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. नए सिस्टम का असर अगले दो-तीन दिन रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में दक्षिणी अंडमान सागर में एक कम दबाव के क्षेत्र के बनने की संभावना है. इसके साथ ही बुधवार से एक पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने के आसार हैं. इसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी.

मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिणी एवं दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग में साइंटिस्ट हिमांशु शर्मा ने बताया की बुधवार को भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. जोधपुर संभाग के पाली और जालोर में भी बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण राजस्थान में फिर से मावठ संभावनाएं है. राजस्थान में इस सिस्टम का असर अगले दो-तीन दिन तक में रहने की संभावना है. लेकिन दो दिसंबर को इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिसंबर को राज्य के जोधपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में मेघ गर्जन एवं अकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. उदयपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना है.

इसी तरह 3 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. 4 दिसंबर 2021 को एक बार फिर से राज्य में मौसम शुष्क होने की संभावना है. वर्तमान में प्रदेश के कई हिस्सों में सर्दी बेअसर है. इन सिस्टम का असर समाप्त होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर से तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है.

Post navigation

Previous: शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई
Next: पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.