Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अचानक हवा में उड़ता एक विमान पक्षियों के झुंड से टकरा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अचानक हवा में उड़ता एक विमान पक्षियों के झुंड से टकरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब कोई पक्षी किसी प्लेन से टकराकर मर जाता है. लेकिन हाल ही में ऐसा एक मामला इटली से सामने आया है जहां हवा में उड़ता एक विमान पक्षियों के झुंड से टकरा गया

और इसके बाद प्लेन के इंजन में आग लग गई. पंक्षियों के टकराने के बाद उनके खून के छींटो से और पक्षियों के टूटे बिखरे पंखों से प्लेन की विंडस्क्रीन ढक गई, जिससे पायलट को दिखना बंद हो गया.

आपको बता दें कि इटली के बोलोग्ना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले रायनएयर जेट की बगुलों के झुंड से हवा में ही टक्कर हो गई.’डेली मेल’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, रायनएयर बोइंग 737-800 विमान लंदन से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बगुले के झुंड से दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान की विंडशील्ड खून से सनी हुई थी. विमान के कई हिस्सों में पक्षियों के पंख फंसे हुए थे. इंजन में भी कई पक्षी घुस गए थे जिसके बाद आग लग गई.

विमान इटली के एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचने से पहले ही यह झुंड टकरा गया था तभी बगुलों के खून के छींटो से खिड़की ढक गई और इंजन में आग भी लग गई और इंजन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हवा में उड़ते विमान के इंजन से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं. ऐसे में पायलट ने बड़ी ही सूझबूझ से विमान को लैंड करा लिया. पायलट विमान को सुरक्षित उतारने में कामयाब रहे और उसमें सवार किसी भी यात्री कोई नुकसान नहीं होने दिया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया
Next: दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल पर लगने वाले वैट को घटाने के फैसले पर लगाई मुहर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.