Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल पर लगने वाले वैट को घटाने के फैसले पर लगाई मुहर
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस

दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल पर लगने वाले वैट को घटाने के फैसले पर लगाई मुहर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में पेट्रोल पर वैट घटा दिया है जिससे दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये सस्ता हो गया है. नई कीमत आज रात से लागू हो जाएगी.

सरकार की तरफ से पेट्रोल पर VAT को 30% से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया गया है. इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मौजूदा करीब 103.97 रुपये से घटकर करीब 95.97 रुपये हो जाएगी. आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल पर लगने वाले वैट को घटाने के फैसले पर मुहर लगा दी है.

दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल पर लगने वाले वैट को घटाने के फैसले पर मुहर लगा दी है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर लोगों को बड़ी राहत देते हुए

एक्साइज ड्यूटी पांच और दस रुपये कम कर दी. इसके बाद कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया. इसी क्रम में आज दिल्ली सरकार ने भी ये कदम उठाया है.

दिल्ली में इस समय एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये है. जबकि नोएडा में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 और गुरुग्राम में 95.90 रुपये है. इसके कारण ज्यादातर ग्राहक यूपी और हरियाणा तेल भरवाने जा रहे थे.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने त्योहार के समय आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी क्रमशः पांच और दस रुपये कम कर दी. इससे तेल की कीमतें घट गई.

इसके बाद कई राज्य सरकारों ने अपने-अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम कर दिया था. इसमें, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भी शामिल है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अचानक हवा में उड़ता एक विमान पक्षियों के झुंड से टकरा
Next: गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार आज जनपद सहारनपुर में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.