Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुंबई दौरे पर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राज्य

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुंबई दौरे पर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुंबई दौरे के दौरान राष्ट्रगान के अपमान के आरोप लगे हैं और भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ममता बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रगान का अपमान किया. बता दें कि ममता बनर्जी तीन दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर पहुंची हैं और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के नेताओं के साथ मुलाकात की.

बीजेपी नेता प्रतीक करपे का आरोप है कि ममता बनर्जी ने बैठकर राष्ट्रगान गाना शुरू किया और इसे पूरा किए बिना 2-4 लाइनें गाकर रोक दिया. प्रतीक करपे ने ट्वीट कर कहा, ‘क्या यह राष्ट्रगान का अपमान नहीं है?

Isn’t this demeaning National Anthem ?

What were the so called intellectuals present doing

When CM @MamataOfficial started National Anthem in a sitting position

Not only that Then she went ahead and abruptly stopped it in between #MamataBanerjee pic.twitter.com/icyU3kv5bn

— Pratik Karpe (@CAPratikKarpe) December 1, 2021

उपस्थित तथाकथित बुद्धिजीवी क्या कर रहे थे जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठकर राष्ट्रगान शुरू किया. इतना ही नहीं फिर वो आगे बढ़ी और बीच में अचानक रोक दिया.’

इसके साथ ही राष्ट्रगान के अपमान को लेकर बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट ने भी ममता पर निशाना साधा. बीजेपी बंगाल ने ट्वीट कर कहा, ‘ममता बनर्जी पहले बैठी रहीं,

Mamata Banerjee was sitting down at first then stood up and stopped singing halfway the national anthem of India.

Today, as a Chief Minister, she has insulted the culture of Bengal, the national anthem and the country, and the Gurudev Rabindranath Tagore! pic.twitter.com/2pme2qCg23

— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) December 1, 2021

फिर उठीं और बीच में भी राष्ट्रगान गाना बंद कर दिया. एक मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने बंगाल की संस्कृति, राष्ट्रगान और देश के साथ ही गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है.’ममता बनर्जी ने बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की

इस मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नया फ्रंट बनाने पर चर्चा हुई और इस चर्चा के दौरान ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमाचल के मनाली के क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी
Next: आज 18 दिसंबर का पंचांग से जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.