Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज 18 दिसंबर का पंचांग से जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आज 18 दिसंबर का पंचांग से जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

आज 18 दिसंबर है. आज मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज सुबह 07:26 बजे तक चतुर्दशी तिथि है, उसके बाद मार्गशीर्ष पूर्णिमा लग जाएगी. जिन लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा या अगहन पूर्णिमा का व्रत रखना है, वे आज व्रत रहेंगे.

आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्र देव और भगवान शिव की पूजा की जाती है. पूर्णिमा तिथि को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने का भी विधान है. पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने मात्र से समस्त पाप मिट जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ही भगवान दत्तात्रेय का जन्म हुआ था. इस वजह से हर साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा को दत्तात्रेय जयंती या दत्ता जयंती मनाई जाती है. भगवान दत्तात्रेय को ब्रह्मा, विष्णु और शिव का संयुक्त अंश माना जाता है. वे माता अनुसूया और ऋषि अत्रि के पुत्र हैं.

जिन लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा का स्नान और दान करना है, वे लोग कल 19 दिसंबर को करेंगे. स्नान-दान के लिए उदयातिथि वाली पूर्णिमा कल है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के चंद्रमा की पूजा करने और जल देने चंद्र दोष दूर होता है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत आज शनिवार को है, जो लोग यह व्रत करेंगे, उनको शनि देव का भी आशीर्वाद मिलेगा. ऐसे में आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत करके चंद्र दोष और शनि दोष दोनों से ही राहत पा सकते हैं. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी
आज का नक्षत्र – रोहिणी
आज का करण – वणिज
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – साध्य
आज का वार – शनिवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:14:00 AM
सूर्यास्त – 05:57:00 PM
चन्द्रोदय – 16:45:59
चन्द्रास्त – चन्द्रास्त नहीं
चन्द्र राशि – वृषभ- 27:21:21 तक

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:19:30
मास अमांत – मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
शुभ समय – 11:56:48 से 12:38:06 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 07:07:42 से 07:49:00 तक, 07:49:00 से 08:30:18 तक
कुलिक – 07:49:00 से 08:30:18 तक
कंटक – 11:56:48 से 12:38:06 तक
राहु काल – 09:54 से 11:15
कालवेला / अर्द्धयाम – 13:19:24 से 14:00:42 तक
यमघण्ट – 14:42:00 से 15:23:18 तक
यमगण्ड – 13:34:54 से 14:52:20 तक
गुलिक काल – 07:14 से 08:34

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुंबई दौरे पर
Next: इन मंत्रो के जाप से करे श​नि देव को प्रसन्न

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.