Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये 7000 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये 7000 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. बड़ी बात यह है कि देश में अब ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 145 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 289 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 113 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 84 हजार 565 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 77 हजार 158 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 8706 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 41 लाख 71 हजार 471 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 136 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 62 लाख 6 हजार 244 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 136 करोड़ 66 लाख 5 हजार 173 डोज़ दी जा चुकी हैं.

यूपी के गाजियाबाद में दो मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद देश में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 113 पहुंच गई है. ग़ाज़ियाबाद में बुजुर्ग दम्पति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है. तीन दिसम्बर को मुंबई से जयपुर होते हुए यह दम्पति कार से ग़ाज़ियाबाद लौटा था.

खांसी की शिकायत के बाद निजी लैब में जांच कराई गई,जांच में कोरोना की पुष्टि हुई और बाद में जीनोम सिक्वेंसिंग में कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप की पुष्टि हुई. फ़िलहाल दोनों स्वस्थ हैं.

उनके सम्पर्क में आए तीन दर्जन से ज़्यादा लोगों की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि इसके संकमण की रफ्तार डेल्टा की तुलना में कई गुना ज्यादा है. देश में तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकारें भी अब कड़े फैसले ले रही हैं.

Post navigation

Previous: जाने आज का अपना राशिफल
Next: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव को लेकर लखनऊ में होगी पीएम मोदी की मेगा रैली

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.