Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जाने आज का अपना राशिफल
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने आज का अपना राशिफल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

शनिवार को तुला और कन्या राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. वृश्चिक राशि वालों की कठिनाईयां खत्म होंगी और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. कर्क और कुंभ राशि के लोग शनिवार को कुछ चुनौतियों का सामना करेंगे, हालांकि बाद में वे उसका हल निकाल ही लेंगे. आइए जानते हैं कि आपके लिए शनिवार कैसा रहेगा.

मेष : शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है. आप सकारात्मक सोच रखेंगे. आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे. यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है.

वृषभ : शनिवार का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है. परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करने चाहिए. व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है.

मिथुन : दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी संभव है. उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे.

कर्क : आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे.

सिंह : आपके धन की वृद्धि और व्यवसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं. आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है. आप परिवार के सदस्यों से बहस में पड़ सकते हैं.

कन्या : आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर अगर अपने जल्दबाज़ी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा. यात्रा हो सकती है जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी.

तुला : आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे. कुछ नए परिचितों की ओर से धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें. पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा.

वृश्चिक : भाग्य आपका साथ देगा. कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए कार्य गतिशील होंगे. वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी होगा. पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगे. आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा.

धनु : भाग्य आपके पक्ष में होगा. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगें. विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है.

मकर : आप धार्मिक विचारों वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे, जिसके लिए आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी. आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा.

कुंभ : आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय, सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए. आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं. आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है.

मीन : परिणाम आपके पक्ष में होंगे. काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है. अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें, जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. आपका कोई करीबी भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत जाने क्या है पौराणिक कथा
Next: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये 7000 नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.