Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद प्रयागराज में प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, शौचालय इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर शौचालय, पानी, पब्लिक एडेªस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए भी कहा।

मुख्यमंत्री जी ने शहर में स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठण्ड को देखते हुए कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं के रुकने के स्थान पर रजाई-गद्दे एवं अलाव की समुचित व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने पार्किंग स्थल पर एन0सी0सी0, एन0एस0एस0 तथा महिला मोर्चा संस्थाओं का सहयोग लेने के लिए भी कहा है।

मुख्यमंत्री जी ने पार्किंग स्थल तथा रुकने वाले स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक ब्लॉक में पानी की व्यवस्था किये जाने के लिए भी कहा।

मुख्यमंत्री जी ने यातायात की समुचित व्यवस्था तथा कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों तथा रुकने वाले स्थानों पर महिला पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा। साथ ही, पार्किंग स्थल तथा अन्य स्थलों पर साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए भी कहा।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी को अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह, मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, ए0डी0जी0 जोन श्री प्रेम प्रकाश, आई0जी0 जोन श्री राकेश सिंह, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर पर जल शक्ति मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), एम0एस0एम0ई0 मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की
Next: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.