Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद प्रयागराज में माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने माघ मेले को दिव्य, भव्य, स्वच्छ व सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुम्भ-2019 की तर्ज पर सम्पूर्ण माघ मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। बेहतर व्यवस्था के लिए परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने मेला क्षेत्र में आने वाले स्नानार्थियों, श्रद्धालुओं और कल्पवासियों तथा साधु-महात्माओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नानार्थियों के लिए सुरक्षित व सकुशल ढंग से स्नान आदि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मेला क्षेत्र में निरन्तर सतर्कता और सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कोविड जांच व कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था रहे। इसके साथ ही, वहां अस्पताल तथा पर्याप्त एम्बुलेंस की उपलब्धता हो।

मुख्यमंत्री जी ने मेला क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने तथा प्लास्टिक के प्रयोग पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा तथा चेंजिंग रूम की भी समुचित व्यवस्था किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पब्लिक एडेªस सिस्टम, पार्किंग स्थल, साइनेज आदि की व्यवस्थाओं सहित आवागमन के मार्गों को इस प्रकार से संचालित किया जाए कि जनमानस को किसी प्रकार की कठिनाई व असुविधा का सामना न करना पड़े। मेला क्षेत्र में सफाई कर्मियों सहित शौचालय आदि की पर्याप्त उपलब्धता रहे।

बैठक में प्रयागराज के मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी श्री शेषमणि पाण्डेय तथा अन्य अधिकारियों द्वारा मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को विस्तृत जानकारी दी गई।

समीक्षा बैठक से पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने संगम नोज पर माँ गंगा की पूजा, आचमन एवं आरती की। उन्होंने बड़े हनुमान मन्दिर में दर्शन-पूजन किया।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.