Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत आया शीतलहर की चपेट में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत आया शीतलहर की चपेट में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है. इस बीच राजधानी में आज (सोमवार) यानी 20 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है,

जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है. इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का प्रकोप दिनभर जारी रहने का अनुमान जताया है.

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (दिल्ली) के मुताबिक, राजधानी के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बता दें कि रविवार को दिल्‍ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

जबकि शनिवार को दिल्ली में न्यूतनम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं, आज न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया है. इससे साफ है कि दिल्‍ली में ठंड लगातार कहर ढहा रही है. इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है

कि 21 दिसंबर से दिल्‍ली में कोहरे का प्रकोप दिखाई देगा. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान लगातार लुढ़क रहा है.

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरपश्चिमी भारत के मैदानी इलाके मंगलवार तक 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं की चपेट में रहेंगे, जिससे शीतलहर और ठंड का प्रतिकूल असर बढ़ जाएगा.

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को मौसम का पहला ‘सर्द दिन’ रहा और पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण शहर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

जो सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके बराबर और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाता है, तो उसे ‘सर्द दिन’ कहा जाता है.

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी खराब श्रेणी में है. इसके साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, और फरीदाबाद में प्रदूषण का कहर जारी है.

आज सुबह दिल्‍ली के अलीपुर में AQI 300, गाजियाबाद के लोनी में 314 और संजय नगर में 307 दर्ज किया गया. दिल्‍ली-एनसीआर के सिर्फ यही तीन इलाके रेड जोन में हैं.

बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

Post navigation

Previous: साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी 22 दिसंबर को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी दुख होंगे दूर
Next: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में छह माह के लिए हड़ताल पर लगाया प्रतिबंध

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.