Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी 22 दिसंबर को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी दुख होंगे दूर
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी 22 दिसंबर को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी दुख होंगे दूर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद पौष माह की शुरुआत हो गई है. पौष माह की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. संकष्टी चतुर्थी भगवान श्री गणेश जी को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं

और मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है. पौष माह में 22 दिसंबर के दिन चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. संकष्टी चतुर्थी का व्रत इस साल का आखिरी व्रत है. इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी व्रत की तिथि, पूजा मुहूर्त और चंद्रमा का उदय समय.

पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 22 दिसंबर, बुधवार को शाम 04:52 बजे से शुरु होगी. और इस तिथि का समापन 23 दिसंबर, गुरुवार को शाम 06:27 बजे होगा. संकष्टी चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय 22 दिसंबर को होगा, इसलिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत 22 दिसंबर को रखा जाएगा.

बता दें कि इस साल का आखिरी संकष्टी चतुर्थी व्रत इंद्र योग में रखा जाएगा, जो कि 12:04 बजे तक है. ऐसे में आप चाहें तो सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे के मध्य तक भगवान श्रीगणेश की पूजा कर सकते हैं.

संकष्टी चतुर्थी 22 दिसंबर को चंद्रमा रात 08:12 बजे उदय होगा. इस दिन चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत पारण किया जाता है. चंद्रमा को जल अर्पित करने के बाद ही पारण किया जाता है.

संकष्टी चतुर्थी व्रत रखने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. भगवान श्रीगणेश की कृपा से सभी कार्य सफल और सिद्ध होते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं आज का राशिफल
Next: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत आया शीतलहर की चपेट में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Related Stories

1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 minute ago 0
hshs-574-1068x823
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

Sarvoday Times 5 minutes ago 0
56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.