Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के मामलो मे गिरावट देश मे एक्टिव केस की संख्या घटकर 79097 हो गई।
  • देश
  • स्वास्थ्य

कोरोना के मामलो मे गिरावट देश मे एक्टिव केस की संख्या घटकर 79097 हो गई।

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
cooro-1639833924

देशभर में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन तेजी से पैर पसार रहा है। तो वही कोरोना के कुल मामलों को लेकर राहत की खबर है। देशभर में कोरोना के कुल मामलों में कमी देखी गई है। सोमवार को कोरोना के महज 5,326 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इससे पहले रविवार को 6,563 नए मामले सामने आए थे। इस लिहाज से रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना के मामले में 1200 से ज्यादा की गिरावट है।

मृतकों की संख्या ने बढ़ाई टेंशन
बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में तो गिरावट देखी गई, लेकिन मृतकों की संख्या ने टेंशन बढ़ा दी है। सोमवार को कोरोना से 453 लोगों की जान गई है। वही सोमवार को 312 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में करीब तीन गुना बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है।

8 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक.

इसके अलावा कोरोना से सोमवार को 8,043 मरीज ठीक भी हुए हैं। देशभर में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 79,097 हो गई है। कुल 3 करोड़ 41 लाख 95 हजार 60 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वही, कुल 4 लाख 78 हजार 7 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

70 में से पांच पदों को ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित रखा गया है
पुलिस पद के लिए ट्रांसजेंडरों की भर्ती करेगी कर्नाटक सरकार, मांगे आवेदन
यह भी पढ़ें
India reports 5,326 new #COVID19 cases, 8,043 recoveries, and 453 deaths in the last 24 hours.

Active cases: 79,097

Total recoveries: 3,41,95,060

Death toll: 4,78,007

Total Vaccination: 1,38,34,78,181

ओमिक्रोन के 200 मामले

वही, देशभर में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 200 हो गए हैं। सोमवार को ओमिक्रोन के 18 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 6, कर्नाटक में पांच, केरल में चार और गुजरात में तीन नए मामले सामने आए हैं। देश के 12 राज्यों में ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत में अब तक ओमिक्रोन के कुल 200 मामले आए हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #OmicronVariant pic.twitter.com/Us4q9PAGLO

महाराष्ट्र-दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले

ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं। इन दोनों राज्यों में ओमिक्रोन के 54-54 मामले हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, यूपी में 2 और आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामले हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर बैंक ने फिक्स्ड डिपोसिट पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट।
Next: अमेरिका में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन, 73 फीसद मरीज कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.