Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन, 73 फीसद मरीज कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित
  • देश
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

अमेरिका में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन, 73 फीसद मरीज कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
21_12_2021-omicron_22313014

दुनिया पर एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के बाद अब विश्वभर में ओमिक्रोन को लेकर दहशत नजर आ रही है। ओमिक्रोन वैरिएंट कई देशों में तेजी से फैल रहा है और इसका सबसे अधिक असर अमेरिका में देखने को मिल रहा है। संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते मिले नए मामलों में से 73 फीसद ओमिक्रोन के मामले हैं।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में एक सप्ताह में ओमिक्रोन के मामले लगभग छह गुना बढ़ गए हैं। वहीं, न्यूयार्क, दक्षिणपूर्व, औद्योगिक मिडवेस्ट और पैसिफिक नार्थवेस्ट में 90 फीसद से अधिक मामले नए वैरिएंट के दर्ज किए गए है। राष्ट्रीय दर से पता चलता है कि पिछले सप्ताह अमेरिका में 6 लाख 50 हजार से अधिक ओमिक्रोन के मामले मिले हैं। सीडीसी के निदेशक डा. रोशेल वालेंस्की ने कहा कि नए आंकड़े दिखाते हैं कि दूसरे देशों में ओमिक्रोन किस रफ्तार से बढ़ रहा है।

वहीं, टेक्सास में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन वैरिएंट से पहली मौत की पुष्टि हुई है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने वैक्सीन की बूस्टर डोज ली है। जून के अंत से अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट संक्रमण का मुख्य कारण रहा है। सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार, हाल ही में नवंबर के अंत तक 99.5 फीसद से अधिक कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के थे।

अफ्रीका में वैज्ञानिकों ने लगभग एक महीने पहले कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर चेतावनी दी थी और 26 नवंबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैरिएंट आफ कंसर्न के रूप में घोषित किया था। प्रारंभिक अध्ययनों से पता चलता है कि ओमिक्रोन को रोकने के लिए बूस्टर डोज सबसे असरदार हो सकती है।

जान्स हापकिन्स सेंटर फार हेल्थ सिक्योरिटी के एक वरिष्ठ विद्वान डा. अमेश अदलजा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और डेनमार्क में जो देखा गया था, उसे देखते हुए सीडीसी के आंकड़ों में ओमिक्रोन का डेल्टा वैरिएंट से आगे निकलना आश्चर्यचकित करने वाला नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने वनए वैरिएंट के छुट्टियों में फैलने की भविष्यवाणी की। वहीं, सीडीसी के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास अभी तक इस बात का कोई अनुमान नहीं है कि ओमिक्रोन के कारण कितने लोग अस्पताल में भर्ती हैं या कितने लोगों की मौत हुई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना के मामलो मे गिरावट देश मे एक्टिव केस की संख्या घटकर 79097 हो गई।
Next: प्रधान मंत्री मोदी उत्तर प्रदेश की महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात, ट्रांसफर करेंगे 1,000 करोड़ रुपये

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 54 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.