Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज का जाने अपना राशिफल कैसा रहेगा आप का दिन। …..
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आज का जाने अपना राशिफल कैसा रहेगा आप का दिन। …..

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

मेष राशि : राशि का स्वामी अष्टम आयु भाव केन्द्र में वृश्चिक राशि का होकर संचार कर रहा है। दशम कर्म भाव में मकर राशि का शनि यद्यपि मार्गी है, तो भी उत्तम राजयोग का सृजन कर रहा है। आज आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाए। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।

वृष राशि : आपकी राशि का स्वामी शुक्र नवम भाव भाव में शनि साथ मार्गी है। चन्द्रमा आज चतुर्थ भाव में राज्य से सम्मान दिलाएगा। एकादश त्रिकोण भाव में कुंभ राशि का बृहस्पति, देवता गुरु, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना जागृत करेगा। आप अपने किये कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात्रि के समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस है।

मिथुन राशि : राशि का स्वामी बुध धनु राशि का होकर सप्तम भाव में विराजमान होकर सप्तम को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार कर रहा है। सिंह राशि के चन्द्रमा में भाईयों से विवाद उग्र रूप धारण कर सकता है। शत्रु पक्ष की कुचेष्टाएं आपको परेशान करेंगी। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

कर्क राशि : आपकी राशि पर कुंभ राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय विभूति सफलता का देने वाला है। आज चन्द्रमा भी द्वितीय भाव में मनोर्थ सिद्धि कारक है। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरुष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। चार पांच माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अकस्मात मिल जाएगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक सक्रिय राजनीति में बिजी रहेंगे।

सिंह राशि : आज दिन भर प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अकस्मात आशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा। मीन राशि वाला कोई पारिवारिक व्यक्ति आपके मामलों में घुसने का प्रयास करेगा उससे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं।

कन्या राशि : काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान-विज्ञान, कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में बीतेगा।

तुला राशि : वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हो जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। लेकिन यह सब आपके परिजनों के लिए आम बात है और आपके कार्यक्षेत्र के रिस्कों से उनका कोई लेनादेना भी नहीं है। आप यही सोचकर आगे बढ़ें कि किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्यकौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।

धनु राशि : जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उसका निदान आज करना है। क्योंकि जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। रात्रि में माता को अकस्मात कष्ट संभव है।

मकर राशि :आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगते हैं।

कुंभ राशि : आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ रहे हैं। आपके विरोधी भी कुछ ऐसी तजवीज कर रहे हैं कि आप फालतू कामों में उलझे रहे हैं। आपको अपनी पोजिशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ट अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। राशि स्वामी शनि मकर राशि का होकर द्वादश भाव में बहु व्यय कारक है।

मीन राशि : जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक कमी को भी इस वक्त परेशानी नहीं। अगर संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल है तो पंडित या पुरोहित में गंभीरता पूर्वक संपर्क करें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन कनकधारा स्तोत्र का करे पाठ
Next: देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार का फैसला 25 दिसंबर से रहेगा नाइट कर्फ्यू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.