Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार का फैसला 25 दिसंबर से रहेगा नाइट कर्फ्यू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार का फैसला 25 दिसंबर से रहेगा नाइट कर्फ्यू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

देश के विभिन्न राज्यों में कोविड केसेज में बढ़ोतरी और कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल राज्य में शनिवार यानी 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा.

जिसके तहत कल से रात के 11 बजे से सुबह 05 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. इस दौरान शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी. वहीं इस कार्यक्रम की सूचना आयोजनकर्ता को स्थानीय प्रशासन को देना होगा.

सरकार ने यह फैसला कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए उठाया है. दरअसल यूपी में कोरोना के मामले बढ़ने और क्रिसमस-न्यू इयर के मौके को देखने के बाद योदी सरकार बहुत ही चिंतित है.

इस बीच देशभर में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमिक लोगों की भी संख्या बढ़ती जा रही है. अबतक भारत में ओमिक्रोन के कुल मामले 358 मामले सामने आ चुके हैं. आंकड़ों की माने तो ओमिक्रोन काफी तेजी से फैल रहा है.

यह फिलहाल 33 प्रतिशत की रफ्तार के साथ लोगों को संक्रमित कर रहा है. देशभर के मामलों में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से सामने आ रहे है. रिपोर्ट की माने तो कुल मामलों में से महाराष्ट्र में 88, दिल्ली में 67, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, केरल में 29 और हरियाणा में सामने आए हैं

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज का जाने अपना राशिफल कैसा रहेगा आप का दिन। …..
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमिक्रोन के बढ़ते मामलो को देखते हुए की अधिकारियों के साथ हाई लेवल की मीटिंग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.