Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जाने आज का अपना राशिफल
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने आज का अपना राशिफल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

किस राशि के लिए इस शनिवार नए अवसरों की भरमार है? जानिए क्या कहता है आपका राशिफल? मीन राशि वाले लोग काम-काज में अपना बेस्ट देंगे. कुंभ राशि वाले लोगों का समय परिवार वालों के साथ खुशहाली से बीतेगा. मकर राशि वाले लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी.

मेष : शनिवार का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है, आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको ईश्वरीय मदद मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी.

वृषभ : आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है, माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा. कामकाज में धन लाभ होगा. हंसते-खेलते शनिवार का दिन व्यतीत होगा. सिर्फ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरते.

मिथुन : शनिवार के दिन परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा. धनलाभ होगा लेकिन अचानक खर्चे भी होंगे. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

कर्क : आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. शनिवार का दिन छात्रों के लिए अच्छा है, छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप अपना दिन हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे.

सिंह : इस शनिवार छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. शनिवार का दिन आपके लिए उत्तम है. इस दिन आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है.

कन्या : शनिवार का दिन काम काज के लिए बेहतरीन होगा. काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी. आपका मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें.

तुला : शनिवार का दिन आपके लिए काफी तनावभरा रहने वाला है, आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

वृश्चिक : शनिवार के दिन आपको शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

धनु : शनिवार के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी. छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केंन्द्रित करेंगे.

मकर : इस शनिवार भाग्य का साथ मिलेगा. काम-काज के क्षेत्र में अकल्पनीय लाभ का सुख हासिल होगा. इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे. साथ ही दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी.

कुंभ : मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे.

मीन : शनिवार को आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.

Post navigation

Previous: आज 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्रिसमस डे आइए जानते हैं उसके बारे में
Next: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आये 7,189 नए मामले सामने

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.