Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आये 7,189 नए मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आये 7,189 नए मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के 7,189 नए मामले सामने आए हैं. ओमिक्रोन के खतरे के बीच बीते दिन के मुकाबले में आज कोरोना संक्रमितों के मामलों में बढोत्तरी दर्ज की गई है. आज से एक दिन पहले यानी कल देश में 6650 मामले सामने आए थे.

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 387 लोगों की मौत हो गई जबकी 7,286 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,42,23,263 हो गई है. एक्टिव केसेज की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में अभी 77,032 एक्टिव मरीज हैं.

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट पिछले 82 दिनों से 2 फीसद से नीचे बनी हुई है. यह फिलहाल 0.65 फीसद है. वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.60 फीसद है, यह 41 दिनों से 1 फीसद से कम बनी हुई.

एक तरफ जहां कोरोना के मामले में बढ़त देखी जा रही है वहीं दूसरी तरफ देश में वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक अबतक 141.01 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

India reports 7,189 new #COVID19 cases, 7,286 recoveries, and 387 deaths in the last 24 hours.

Active cases: 77,032
Total recoveries: 3,42,23,263
Death toll: 4,79,520

Total number of #Omicron cases 415

Total Vaccination: 141.01 Cr pic.twitter.com/BLiT1E5rjZ

— ANI (@ANI) December 25, 2021

भारत में अभी तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कुल 415 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 115 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या देश छोड़कर चले गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार,

ओमीक्रोन के सबसे अधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए. इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले सामने आए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने आज का अपना राशिफल
Next: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकी हुए ढेर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.