Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकी हुए ढेर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकी हुए ढेर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकियों के पास से गोला बारूद भी बरामद किया गया है. ये मुठभेड़ आज सुबह चौगाम इलाके में शुरू हुई थी.

अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि घेरे गए आतंकी किस आतंकी संगठन के हैं. मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया है, “शोपियां में चल रही मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए. हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. सर्च ऑपरेशन चल रहा है.”

बता दें कि इससे पहले कल अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने बताया कि वह एक पुलिस निरीक्षक और भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य की हत्या में शामिल था.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के अरवानी इलाके के मुमनहाल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

शोपियां में चल रही मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। सर्च ऑपरेशन चल रहा है: कश्मीर ज़ोन पुलिस

(तस्वीरें वर्तमान समय के अनुसार नहीं हैं) pic.twitter.com/ygeLmdYi3G

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2021

पुलिस ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी की मौजूदगी का पता लगते ही उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया. बहरहाल, उसने आत्मसमर्पण करने से इंकार कर दिया

और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. आतंकवादी की पहचान शहजाद अहमद सेह के तौर पर हुई है जो कुलगाम के सेहपोरा का रहने वाला था.’’

वहीं, श्रीनगर के हरवान इलाके में मुठभेड़ सहित हाल में अलग-अलग मुठभेड़ों में कई पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने का संदर्भ देते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना है.’’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आये 7,189 नए मामले सामने
Next: दिल्ली सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालो से की डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.