Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देहरादून में देर रात को बाइक पर सवार दो युवक पैराफिट से टकराकर खाई में गिरे
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

देहरादून में देर रात को बाइक पर सवार दो युवक पैराफिट से टकराकर खाई में गिरे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (17)

मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास देर रात को बाइक पर सवार दो युवक पैराफिट से टकराकर खाई में जा गिरे. जिसमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक एसडीआरएफ की टीम, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची.

दुर्घटना स्थल पर पहुंची टीम तुरंत ही बाइक सवारों के रेस्क्यू में जुट गई. पुलिस एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवानों के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई के बीच में फंसे एक युवक को खाई से निकाला गया. जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून अस्पताल भेजा गया.

जबकि दूसरे युवक की गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतक युवक को खाई से निकालने में पुलिस एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी.

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद खाई के बीचो बीच फंसे 20 वर्षीय सूरज जो कि राजदेव प्रसाद के पुत्र हैं और पटेल नगर देहरादून के निवासी हैं.

उन्हें खाईं से निकाला गया. जिसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया. सूरज नीट की तैयारी कर रहा है. वहीं सुनील की टम्टा की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि यह दोनों दोस्त बाइक से देहरादून से मसूरी आ रहे थे.

तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई गई. जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे जबकि बाइक सड़क पर ही पलट गई. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. मृतक सुनील के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गृह मंत्री अमित शाह ने आज जन विश्वास यात्रा को सम्बोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
Next: उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम ने ली करवट हुई जमकर बर्फबारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.