Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम ने ली करवट हुई जमकर बर्फबारी
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर
  • देश

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम ने ली करवट हुई जमकर बर्फबारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

देश के कई राज्यों में आज से मौसम का मिजाज बदला है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. इन दोनों राज्यों में आज सुबह से ही जमकर बर्फबारी हो रही है.

उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ में आज सुबह में बर्फबारी हुई तो वहीं औली में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला और हर तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है.

इसके अलावा आज यानी सोमवार को उत्तराखंड में चमोली के साथ-साथ उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है. वहीं केदारघाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो दिन बर्फबारी होने से पूरी केदारघाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है.

#WATCH उत्तराखंड: चमोली ज़िले के बद्रीनाथ में आज सुबह बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/AfVSulxluX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2021

जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश न होने से काफी ठंड पड़ रही है. इससे पहले केदारनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर के साथ ही चोपता में भी रविवार को बर्फबारी हुई थी. इन सभी जगहों पर बारिश और बर्फबारी का मौसम पर अच्छा-खासा असर पड़ा है.

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां भी कई जगहों पर बर्फबारी हुई है. डोडा में हुई बर्फबारी की वजह से पहाड़ बर्फ की चादर से ढक गया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और पुंछ में भी जोरदार बर्फबारी हुई है. इसकी वजह से मुगल रोड क्षेत्र में लोगों को परेशानी हो रही है.

#WATCH जम्मू-कश्मीर: डोडा के पहाड़ों में ताज़ा हिमपात हुआ। pic.twitter.com/ftYBEX6wyC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2021

भारी बर्फबारी के चलते गाड़ियों कीआवाजाही बंद कर दी गई है. मौसम विभाग ने रविवार को ही अगले दो दिनों तक कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई थी. फिलहाल पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड एकदम से बढ़ गई है.

Post navigation

Previous: देहरादून में देर रात को बाइक पर सवार दो युवक पैराफिट से टकराकर खाई में गिरे
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.