Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा सड़क सुरक्षा के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ कार्ययोजना संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए। सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करते हुए, इनमें व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जन व धनहानि होती है, इसके दृष्टिगत सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा सम्मिलित रूप से प्रभावी ढंग से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए प्रभावी रूप से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में उत्तरदायित्वों का निवर्हन करना होगा। सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इण्टीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेण्ट सिस्टम को ‘सेफ सिटी’ के साथ जोड़ते हुए त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने एन0एच0ए0आई0 को ब्लैक स्पॉट्स के सुधारीकरण के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा कि ब्लैक स्पॉट्स से सम्बन्धित अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक सुधार कार्य शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं। इसी प्रकार, उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी ब्लैक स्पॉट्स के अवशेष कार्यों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने सड़कों के किनारों पर अतिक्रमण, बैरीकेड और डिवाइडरों को तोड़ने सम्बन्धी गतिविधियों को नियंत्रित किए जाने, ओवर स्पीडिंग व रॉन्ग साइड ड्राइविंग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरलोडिंग पर नियंत्रण किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सभी एक्सप्रेसवेज पर होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। उन्होंने कहा कि हाइवे पर आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़कों के किनारे अवैध रूप से संचालित ढाबों को हटाने की कार्यवाही समयबद्ध रूप से सम्बन्धित एजेन्सियों द्वारा पूरी की जाएं। सड़कों पर अनधिकृत कब्जों को भी रोका जाए। उन्होंने एन0एच0ए0आई0 तथा लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य राजमार्गों पर मार्ग सुविधाओं को विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हेतु तकनीक का प्रयोग, रोड इंजीनियरिंग, इमरजेंसी सेवा, प्रवर्तन कार्यों पर विशेष फोकस करते हुए प्रचार-प्रसार के भी कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि मार्गों पर पड़ने वाले आबादी के क्षेत्रों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ अन्य संचार माध्यमों द्वारा जागरूकता उत्पन्न किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों आदि में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के प्रति जागरूकता के सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे विद्यार्थी और युवा पीढ़ी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि कैम्प लगाकर जनजागरूकता के कार्यक्रम संचालित किए जाएं, जिससे जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2016-17 की अपेक्षा वर्ष 2020-21 में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में सुधार परिलक्षित हुए हैं। किन्तु इसमें और रुचि लेकर कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा इनमें जन-धनहानि रोकने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए आवागमन को सुरक्षित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने स्कूली वाहनों की फिटनेस पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बसांें की नियमित सर्विसिंग और ड्राइवरों का नियमित हेल्थ चेकअप किया जाना आवश्यक है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो। उन्होंने डग्गामार बसों और अवैध बस संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने सड़क सुरक्षा हेतु भावी कार्य योजनाओं तथा प्रस्तावों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव परिवहन श्री राजेश कुमार सिंह एवं परिवहन आयुक्त श्री धीरज साहू द्वारा प्रदेश में सड़क सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे कदमों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया। उन्होंने ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, फिटनेस परीक्षण केन्द्र, एम-वाहन ऐप के माध्यम से फिटनेस टेस्ट व्यवस्था, ड्राइविंग टेªनिंग इंस्टीट्यूट, इण्टीग्रेटेड रोड एक्सीडेण्ट डाटाबेस, शिक्षण संस्थानों की सक्रिय सहभागिता, ट्रॉमा केयर सुधार, प्रवर्तन कार्यवाही, रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट, जनजागरूकता कार्यक्रमों आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के दौरान नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, मुख्य सचिव श्री दुर्गाशंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव नगर विकास श्री रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास श्री संजय भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन श्री सुरेश चन्द्रा, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा श्रीमती आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव आवास श्री दीपक कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने जनपद कानपुर देहात में वर्चुअल माध्यम से एक जनसभा को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कानपुर देहात में एक जनसभा को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने विगत पौने पांच वर्षों में राज्य की आधारभूत अवसंरचना को निरन्तर मजबूत करने का कार्य किया है। प्रदेश में विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को क्रियान्वित कराया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में 33 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद कानपुर देहात में राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्मित कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि विकास की विभिन्न परियोजनाएं प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तनकारी सिद्ध होंगी। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार ने राज्य में 45 लाख गरीबों को एक-एक मकान उपलब्ध करवाने का कार्य किया है। 02 करोड़ 61 लाख से अधिक परिवारों को एक-एक शौचालय की व्यवस्था की गयी है। बड़े पैमाने पर निःशुल्क विद्युत के कनेक्शन एवं रसोईं गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाये गये। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 06 करोड़ लोगों को 05 लाख रुपये का स्वाथ्य बीमा कवर सालाना उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को निःशुल्क स्मार्ट फोन/टैबलेट प्रदान किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजन एवं वृद्धों को प्राप्त होने वाली पेंशन 02 गुनी कर दी है। इनको अब हर माह 1,000 रुपये की पेंशन राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम को भव्य रूप में राष्ट्र को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि जन आस्था का सम्मान डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता मंे रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि काफी प्रयास के बावजूद मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर नहीं उतर सका। उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र वह जनपद कानपुर देहात का पुनः दौरा करेंगे। उन्होंने जनसमुदाय के उत्साह के लिए हृदय से धन्यवाद दिया और प्रदेशवासियों को वर्ष 2022 की मंगलमय शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के लिए बने मंच पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने 140 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 497 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के विधायी एवं न्याय मंत्री श्री ब्रजेश पाठक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री अजीत सिंह पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री 01 जनवरी, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करेंगे
Next: मुख्यमंत्री ने ईसवी सन् 2022 के शुभारम्भ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.