Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जाने आज का अपना राशिफल साल 2022 के पहले दिन कैसा रहेगा आपका दिन
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने आज का अपना राशिफल साल 2022 के पहले दिन कैसा रहेगा आपका दिन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

साल 2022 शुरू हो चुका है और ये साल आपके लिए क्‍या कुछ लेकर आएगा, यह जानने की इच्‍छा होना स्‍वाभाविक है. खासतौर पर नए साल में करियर कैसा रहेगा, प्रमोशन होगा या इंक्रीमेंट मिलेगा. वहीं कारोबारियों को यह साल नफा देगा या नुकसान देगा. आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह साल करियर-व्‍यापार के मामले में कैसा रहेगा.

मेष

मेष राशि के जातकों के करियर के लिए यह साल औसत रहेगा. जॉब में मेहनत से ही फल मिलेगा. लिहाजा मेहनती लोगों के लिए यह साल ठीक रहेगा. प्रमोशन हो सकता है. आय भी बढ़ेगी. पॉजिटिव सोच अच्‍छी सफलता दिला सकती है.

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल करियर के मामले में बेहतरीन वर्षों में से एक रहेगा. जॉब में तरक्‍की मिलेगी. बॉस से सराहना मिलेगी. प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है. हालांकि आपकी उत्‍तरोत्‍तर प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आएगी लेकिन बेहतर होगा कि आप केवल अपने काम पर फोकस रखें और आगे बढ़ें. आय में अच्‍छी-खासी बढ़ोतरी होगी.

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को साल 2022 करियर के मामले में कुछ निराश कर सकता है. उतार-चढ़ाव परेशान कर सकते हैं. पॉजिटिव सोच ही आपको इन मुश्किलों से बाहर निकालेगी. यदि जॉब बदलेंग तो सोच-विचार करके ही फैसला लें. व्‍यापारियों के लिए भी यह साल औसत रहेगा.

कर्क

कर्क राशि के जातकों को यह साल खूब तरक्‍की दिलाएगा. किसी बड़ी कंपनी में अच्‍छा पद पा सकते हैं. प्रमोशन-इंक्रीमेंट को लेकर जो उम्‍मीदें रखी थीं, वे पूरी हो जाएंगी. कारोबारियों के लिए भी यह समय अच्‍छा रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. लंबी यात्राएं हो सकती हैं.

सिंह

सिंह राशि के जो जातक जॉब में हैं, उनके लिए यह साल करियर के मामले में मील का पत्‍थर साबित होगा. आपके काम की तारीफ होगी जो प्रमोशन का रास्‍ता साफ करेगी. सैलरी बढ़ेगी. विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है. नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्‍छा समय है.

कन्या

इस राशि के जातकों के लिए करियर औसत रहेगा. अहम नौकरी के लिए इंटरव्‍यू दे रहे हैं तो मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी. बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए यह साल करियर के मामले में अच्‍छा रहेगा. हालांकि उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. मौका देखकर चौका मारना इस साल अच्‍छा रहेगा. मेहनत करें और धैर्य से फल मिलने का इंतजार करें. कारोबारियों के लिए भी यह साल अच्‍छा रहेगा.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों का करियर इस साल शानदार रहेगा. रचनात्‍मक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को यह साल खासतौर पर तरक्‍की दिलाएगा. नई नौकरी मिल सकती है. कारोबारियों को भी जमकर लाभ होगा. कुछ नया करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.

धनु

पिछले साल की तुलना में यह साल धनु राशि के जातकों के लिए अच्‍छा रहेगा. ज्ञान भी बढ़ेगा और उसका उपयोग अपने काम में करने से फायदा भी मिलेगा. अप्रत्‍याशित मौके बड़ा लाभ देंगे. बड़ी सफलता मिलने की पूरी संभावना है.

मकर

मकर राशि के जातक करियर के अहम निर्णयों को लेकर दुविधा में रहेंगे. इससे काम पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे. ट्रांसफर भी हो सकता है. बेहतर होगा कि पॉजिटिव सोच रखें और अपना काम अच्‍छे से करें.

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी और यह आपका दिल खुश कर देगी. डीलरशिप के काम से जुड़े लोग खासतौर पर लाभ कमाएंगे. कुल मिलाकर जॉब-बिजनेस दोनों के मामलों में यह साल अच्‍छा रहेगा.

मीन

मीन राशि के जातकों को यह साल जबरदस्‍त प्रोग्रेस देगा. आपकी स्किल्‍स बढ़ेंगी और इस ओर सभी का ध्‍यान जाएगा. कई ऑफर मिलेंगे. कुछ जातकों को सरकारी नौकरी मिल सकती है. कारोबारियों को भी यह साल बहुत कुछ देकर जाएगा.

Post navigation

Previous: आइये जाने नए साल जनवरी 2022 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट
Next: वैष्णो देवी मंदिर परिसर में रात करीब 2 बजे भगदड़ मचने से कई लोग की हुई मौत

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.