Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइये जाने नए साल जनवरी 2022 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइये जाने नए साल जनवरी 2022 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

नए साल 2022 का प्रारंभ आज मासिक शिवरात्रि से हुआ है. इस दिन भगवान शिव की कृपा से आप पूरे वर्ष को अपने लिए सफल बना सकते हैं. जनवरी 2022 में मासिक शिवरात्रि, पौष अमावस्या, विनायक चतुर्थी, गुरु गोविंद सिंह जयंती, स्वामी विवेकानंद जयंती,

पुत्रदा एकादशी, मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, पूर्णिमा, संकष्टी चतुर्थी, षटतिला एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार हैं. नए साल के पहले दिन से ही व्रत एवं त्योहारों का उत्सव शुरू हो रहा है,

जो पूरे साल चलेगा. आइए जानते हैं कि जनवरी 2022 माह में ये व्रत एवं त्योहार कब और किस दिन हैं, ताकि आप समय से पूर्व इनके लिए तैयारियां कर सकें.

जनवरी 2022 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट
01 जनवरी, शनिवार: मासिक शिवरात्रि, नए साल 2022 का पहला दिन, नए साल 2022 का प्रारंभ,
02 जनवरी, रविवार: पौष अमावस्या
03 जनवरी, सोमवार: चंद्र दर्शन, सोमवार व्रत
06 जनवरी, गुरुवार: विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी
08 जनवरी, शनिवार: षष्ठी
09 जनवरी, रविवार: गुरु गोविंद सिंह जयंती
10 जनवरी, सोमवार: दुर्गाष्टमी व्रत
12 जनवरी, बुधवार: स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस
13 जनवरी, गुरुवार: पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी
14 जनवरी, शुक्रवार: मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, लोहड़ी, खरमास समापन, कूर्म द्वादशी व्रत
15 जनवरी, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत
17 जनवरी, सोमवार: पौष पूर्णिमा, सत्य व्रत, माघ स्नान प्रारंभ,
21 जनवरी, शुक्रवार: सकट चौथ या लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी
25 जनवरी, मंगलवार: कालाष्टमी
26 जनवरी, बुधवार: गणतंत्र दिवस
28 जनवरी, शुक्रवार: षटतिला एकादशी
30 जनवरी, रविवार: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

जनवरी 2022 में पुत्रदा एकादशी, मकर संक्रांति, सकट चौथ और शनि प्रदोष व्रत काफी महत्वपूर्ण हैं. वैसे इस लिस्ट में दिए गए सभी व्रत एवं त्योहार महत्वपूर्ण हैं, लेकिन पुत्रदा एकादशी और शनि प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए रखा जाता है. मकर संक्रांति के दिन सभी को स्नान दान करना चाहिए. सकट चौथ का व्रत रखने से गणेश जी की कृपा पाकर व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज नए साल का प्रारंभ इस ​विधि से करें पूजा शनि देव होंगे प्रसन्न
Next: जाने आज का अपना राशिफल साल 2022 के पहले दिन कैसा रहेगा आपका दिन

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.