Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जाने कैसा रहेगा दिन जाने राशिफल
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने कैसा रहेगा दिन जाने राशिफल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (7)

साल 2022 का पहला सप्ताह बेहद खास है. इस सप्ताह ग्रहों के भी गोचर होने वाले हैं. साप्ताहिक राशिफल के मुताबिक एस्‍ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के बेटे एस्‍ट्रो फ्रेंड चिराग दारुवाला से जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के साल का पहला सप्ताह कैसा रहने वाला है.

मेष : गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक स्तर पर उन्नति के संकेत हैं. आमदनी बढ़ने वाली है. कुछ दिन सुकून के बिता सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण काम के परिणाम को लेकर डरे हुए लोगों को निश्चिंत रहना चाहिए, क्योंकि किस्मत उनके साथ है. आप सही खानपान और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर फिट और सेहतमंद बने रहेंगे.

वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि अपने परिवार के लोगों से अच्छा तालमेल बिठाकर पहले से बेहतर माहौल बनाने में सफल रहेंगे. समाज से जुड़कर रहने की प्रवृत्ति आपको कई दोस्त और शुभचिंतक देने वाली है. प्रोफेशनल स्तर पर मिली कामयाबी से आपकी शोहरत बढ़ सकती है.

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि कोई भी निर्णय देने से पहले वर्तमान स्थिति को नजर में रखना जरूरी होगा. प्रोफेशनल स्तर की समस्या को हल करने का प्राइज मिल सकता है. बार्गेनिंग के जरिए किसी चीज को कम प्राइस में खरीदने वाले हैं. नवविवाहित अपने शादीशुदा जीवन का भरपूर मजा ले पाएंगे. लव लाइफ संतोषजनक रहेगी.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि पढ़ाई के स्तर पर जिन लोगों को परेशानी आ रही है, वे स्थिति सुधारने के लिए मेहनत करना शुरू कर सकते हैं. इस सप्ताह ज्वेलर्स या गोल्ड क्षेत्र में काम करने वालों की आमदनी बढ़ने की संभावना है. आपके द्वारा पूरा किया गया कोई असाइनमेंट या प्रोजेक्ट सीनियर्स को प्रभावित नहीं कर पाएगा.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि घरेलू बजट को लेकर आपको थोड़ा सख्त होने की जरूरत है. घर के लिए कुछ बड़ा प्लान करने में आप और आपका जीवनसाथी व्यस्त रहने वाले है. लोन चुकता करना आपकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा, इसलिए बचत करना शुरू कर दें. आप में से कुछ लोग दोस्त या प्रेमी के साथ नाइट आउट के लिए जा सकते हैं.

कन्या : गणेशजी कहते हैं कि प्रोफेशनल क्षेत्र में काम के लिए पीठ थपथपाए जाने से आप और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे. रोमांटिक स्तर पर आपकी बात बनने वाली है. जिसे आप पसंद करते हैं, उसकी तरफ से सकारात्मक संकेत मिल सकता है. मार्केटिंग या रिटेल के क्षेत्र में काम करने वाले अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह किसी वजह से आपका मूड खराब रह सकता है लेकिन आप अपने आसपास के लोगों पर इसका प्रभाव नहीं होने देंगे. किसी छोटी सी बात को लेकर उत्पन्न हुई गलतफहमी समय रहते दूर कर लें, अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है. नवविवाहित या नए प्रेमी जोड़ों के लिए यादगार समय बीतने वाला है.

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि आप जीवन के उस शानदार दौर से गुजर रहे हैं जिनसे अब तक नहीं गुजरे हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व आप इसका आनंद ले सकेंगे. आप बिजनेस बढ़ाने या प्रोफेशनल के रूप में करियर की संभावना बढ़ाने में सफल होने वाले हैं. शादीयोग्य लोग इस पवित्र बंधन में बंध सकते हैं.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि आपको कोई अच्छा असाइनमेंट मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में एक शानदार सप्ताह गुजरने की उम्मीद है. सामाजिक क्षेत्र के किसी आयोजन में आपकी सर्विस ली जा सकती है. काफी दिनों से बीमार चल रहे लोगों को अब राहत मिल जाने की उम्मीद है.

मकर : गणेशजी कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं, उसे अवसर देकर काम सही रास्ते पर ला सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आपके सामने आने वाली किसी घटना में साहसिक कदम उठाना पड़ सकता है. प्रेमी रोमांटिक स्तर पर कुछ छुपाकर आपको तरसा सकता है. सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि बड़ी सोच रखने का चमत्कार आपके व्यावसायिक काम में नजर आने वाला है इसलिए स्मार्ट काम के जरिये सीनियर्स के साथ अच्छा तालमेल बनाने का प्रयास करेंगे. पढ़ाई के क्षेत्र में किसी बड़े मकसद को हासिल करने में परिवार का सपोर्ट आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा.

मीन: गणेशजी कहते हैं कि किसी विदेशी डील के साइन करने से आपको कई सारे अवसर मिलने की उम्मीद है. जिस पैसे के मिलने का आपको बेसब्री से इंतजार था, फाइनली अब वो मौका आने वाला है और जल्द ही पैसा मिल सकता है. पार्टनर के साथ अपने निजी स्पेस को बचाकर रखें. इससे प्रेम संबंध में आकर्षण बना रहेगा.

Post navigation

Previous: इस मंत्र का जाप करने से सूर्य देव होंगे प्रसन्न
Next: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये 27 हजार से ज्यादा मामले सामने

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.