Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस मंत्र का जाप करने से सूर्य देव होंगे प्रसन्न
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

इस मंत्र का जाप करने से सूर्य देव होंगे प्रसन्न

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (5)

जिस तरह सप्ताह के सातों दिन किसी ने किसी हिन्दू देवी देवता को समर्पित हैं. ठीक उसी तरह रविवार भी सूर्य देव को समर्पित किया गया है. रविवार के दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं. इस दिन का व्रत रखने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में उपस्थित नौ ग्रहों में सूर्य का मजबूत होना अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. सूर्य की मजबूती हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है, लेकिन अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है.

तो उसकी नौकरी पर संकट आ सकता है, उस व्यक्ति की अपने पिता के साथ नहीं बनती और भी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं सूर्य को मजबूत करने का उपाय.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति का सूर्य कमजोर होता है तो उसे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे जातक जिनका सूर्य कमजोर होता है उसकी अपने पिता और गुरु से नहीं बनती, हर वक्त अनबन रहती है.

जातक के हाथ से नौकरी भी चली जाती है. घर में प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद होता है. जिसका सूर्य कमजोर होता है उसको हमेशा आलस्य बना रहता है. कोई भी काम करने से पहले ही वह थका हुआ महसूस करता है. बिना कारण गुस्सा आता है और इस दौरान व्यक्ति अधिक अहंकारी हो जाता है.

सूर्य मजबूत करने के लिए नियमित रूप से सूर्य देवता की पूजा करना होगा. इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें, और तांबे के एक कलश में लाल चंदन और गुलाब का फूल डाल कर उगते सूरज को अर्घ दे.

तांबा सूर्यदेव को अति प्रिय है इसलिए तांबे के कलश से ही जल अर्पित करें. रात में सोते समय सिर के पास एक तांबे के कलश में जल भर के रख लें. सुबह उठकर इस जल को पी लें.

ऐसा करने से पाचन भी अच्छा रहता है और सूर्य भी मजबूत होता है. कुंडली में सूर्य कमजोर है तो दाएं हाथ में कड़ा भी पहन सकते हैं. साथ ही नियमित रूप से प्रतिदिन सूर्यदेव के मंत्र का जाप कर पूजा करें.

इस मंत्र का जाप करें
ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।।
ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।।
शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमाः।।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: जाने कैसा रहेगा दिन जाने राशिफल

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.