Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र किया ये अनुरोध
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र किया ये अनुरोध

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

उत्तर प्रदेश में इस साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की तरफ से जोर शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है. तो वहीं एक दूसरे के खिलाफ जमकर सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है.

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया है.

बीजेपी सांसद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में उनके अनुरोध करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को आगामी विधानसभा चुनाव में मथुरा के बीजेपी उम्मीदवार बनाने पर विचार करने को कहा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पत्र में राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने जेपी नड्डा को लिखते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपने कर्तव्य और चिंतन से प्रदेश

BJP Rajya Sabha MP Harnath Singh Yadav writes to party chief JP Nadda requesting him to consider fielding Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath from Mathura in the upcoming Assembly elections pic.twitter.com/AUQvCBzMT0

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 3, 2022

में भारी प्रतिष्ठा अर्जित की है और प्रदेश वारियों की चिंतन की धारा बदल दी है. सीएम की तरफ से खुद यह ऐलान किया गया है कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से वह चुनाव लड़ेंगे.

हरनाथ सिंह यादव ने आगे लिखा है कि वैसे तो प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की इच्छा होगी कि सीएण योगी उनके विधानसभा से चुनाव लड़ें. लेकिन मैं बहुत विनम्र शब्दों में निवेदन करना चाहता हूं

कि ब्रज क्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि योगी जी भगवान श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें और यह पत्र मुझे खुद भगवान श्रीकृष्ण जी ने लिखने के लिए प्रेरित किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइये जाने आज का अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम ?
Next: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और AAP में होगी कांटे की टक्कर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.