Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और AAP में होगी कांटे की टक्कर
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और AAP में होगी कांटे की टक्कर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव अब नजदीक है. ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां पूरी मशक्कत के साथ चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं. हाल ही में चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मिली सफलता के बाद से आम आदमी पार्टी का हौसला बुलंद है

और ‘आप’ को उम्मीद है कि उत्तराखंड चुनाव में भी ‘झाड़ू’ अपना कमाल दिखाएगी. चलिए यहां जानते हैं सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में आप को कितनी सीटें मिलने के आसार हैं.

टाइम्स नाऊ नवभारत के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में बीजेपी की जीत के आसार हैं. भाजपा को 70 विधानसभा सीटों में से 42 से 48 सीटे मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 12 से 16 सीटें हासिल हो सकती हैं. जबकि आम आदमी पार्टी को चार से सात सीटें मिलने का अनुमान है.

हालांकि सर्वे का ये अनुमान अगर सही साबित होता है तो बीजेपी की संख्या पांच साल पहले की तुलना में कम हो जाएगी, लेकिन यह कांग्रेस के लिए विपक्ष में एक और पांच साल के कार्यकाल का संकेत दे सकती है, जो अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी से पहाड़ी राज्य को छीनने की उम्मीद कर रही थी.

बहरहाल ये तो सर्वे का अनुमान है. हालांकि देवभूमि उत्तराखंड में बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच ही कड़ी टक्कर नजर आ रही है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि चुनावी नतीजे किस पार्टी के पक्ष में आते हैं.

जो भी हो लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे दिल्ली ही नहीं अन्य राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप को मिली जीत इस बात की तस्दीक करती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र किया ये अनुरोध
Next: राजधानी मुंबई के घाटकोपर के एक गोदाम में लगी भयंकर आग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.