Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे पंजाब के फिरोजपुर का दौरा
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे पंजाब के फिरोजपुर का दौरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के फिरोजपुर का दौरा करेंगे और इस दौरान वह राज्य में 42,750 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. कृषि संबंधी कानूनों को रद्द किए जाने के बाद यह पीएम मोदी का पहला पंजाब दौरा है.

इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे. हालांकि, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा इस रैली से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसलिए वे इस रैली मे शामिल नहीं हो पाएंगे.

PMO ने एक बयान में कहा कि इस दौरे के दौरान पीएम दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे, अमृतसर-ऊना खंड को चार लेन में परिवर्तित करने, मुकेरियां-तलवाड़ा रेल लाइन का आमान परिवर्तन, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट केंद्र और कपूरथला व होशियारपुर में दो नये चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना संबंधी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

पीएमओ ने कहा कि देश भर में संपर्क को बेहतर करने के प्रधानमंत्री के प्रयासों के तहत पंजाब में भी विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास की पहल की गई है. इसके परिणाम स्वरूप राज्य में साल 2014 में नेशनल हाई-वे की लंबाई जहां 1700 किलोमीटर थी

वहीं साल 2021 में यह बढ़कर 4100 किलोमीटर हो गई है. बयान में पीएमओ ने कहा कि इन्ही प्रयासों को जारी रखने के क्रम में प्रधानमंत्री पंजाब में दो मुख्य सड़क गलियारों की आधारशिला रखेंगे.

बता दें कि करीब 669 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे को 39,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा. इस सड़क के बन जाने से दिल्ली से अमृतसर और अमृतसर से कटरा तक के सफर को आधे समय में तय किया जा सकेगा.

पीएमओ के मुताबिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सिख धार्मिक स्थलों सुल्तानपुर लोढी़, गोइंदवाल साहिब, खडूर साहिब, तरनतारन और कटरा स्थित हिन्दुओं की पवित्र धर्मस्थली वैष्णो देवी को जोड़ेगा.

यह एक्सप्रेस-वे हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के प्रमुख औद्योगिक शहरों … अम्बाला, चंडीगढ़, मोहाली, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, कठुआ और सांबा को भी जोड़ेगा.

लगभग 1700 करोड़ रुपये की लागत से अमृतसर-ऊना खंड को चार-लेन का बनाया जाएगा. कुल 77 किलोमीटर लंबा यह खंड उत्तरी पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच लंबवत विस्तार में फैले वृहद अमृतसर से भोटा कॉरिडोर का हिस्सा है.

प्रधानमंत्री 410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मुकेरियां और तलवाड़ा के बीच बनने वाली लगभग 27 किलोमीटर लंबी एक नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की आधारशिला रखेंगे. यह रेल लाइन नांगल बांध-दौलतपुर चौक रेलवे खंड का विस्तार होगी.

पीएमओ ने कहा, ‘‘इससे इस इलाके में सभी मौसम में आवागमन लायक परिवहन का साधन उपलब्ध होगा. इस परियोजना का सामरिक महत्व भी है क्योंकि यह मुकेरियां में मौजूदा जालंधर-जम्मू रेलवे लाइन से जुड़कर

जम्मू एवं कश्मीर के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगी.’’पीएमओ के मुताबिक यह परियोजना पंजाब के होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश के ऊना के लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी.

पीएमओ ने कहा, ‘‘इससे इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हिल-स्टेशनों के साथ-साथ धार्मिक महत्व के स्थानों के लिए आसान संपर्क सुविधा भी उपलब्ध होगी.’’फिरोजपुर में 490 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 100 बिस्तरों वाला पीजीआई सैटेलाइट केंद्र बनाया जाएगा,

जबकि कपूरथला और होशियारपुर में लगभग 325 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 100 सीटों की क्षमता वाले दो चिकित्सा महाविद्यालय विकसित किए जाएंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीर्ष अधिकारियों के समूह टीम 9 के साथ देर रात की बैठक
Next: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 58 हजार 97 नए मामले आये सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.