Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुरुवार का व्रत करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होकर करेंगे आपकी मनोकामनाएं पूरी
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

गुरुवार का व्रत करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होकर करेंगे आपकी मनोकामनाएं पूरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

आज गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ है. आज गुरुवार का व्रत रखने से आपको चार लाभ होंगे. भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी भी प्रसन्न होंगे.

आज पौष माह की विनायक चतुर्थी है, गुरुवार के दिन होने से इसे वरद चतुर्थी भी कहा जा रहा है. आज आपके पास अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करने, संकटों को दूर करने, धन्य धान्य के साथ मनोकामनाओं की पूर्ति करने का भी अवसर है. आज आप एक व्रत से कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

  1. आज गुरुवार का व्रत करने और भगवान विष्णु की पूजा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. विवाह में आने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगी.
  2. आज गुरुवार को विनायक चतुर्थी व्रत है. गुरुवार व्रत के साथ आपकी चतुर्थी व्रत भी हो जाएगी और आपको चतुर्थी व्रत का भी लाभ मिलेगा. पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं. गणेश जी आपके सभी संकटों को दूर करेंगे और कार्य सफलता प्राप्त होगी.
  3. आज का व्रत करने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होंगी क्योंकि भगवान विष्णु उनके पति हैं और भगवान गणेश उनके पुत्र. पिता और पुत्र की साथ में आराधना करने से माता तो स्वयं प्रसन्न हो जाती हैं. आज भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपका घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा.
  4. गुरुवार का व्रत करने से कुंडली में गुरु दोष दूर होता है. आज केले के पौधे की भी पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा.

सर्वप्रथम आप गणेश जी की पूजा करें. उनको पुष्प, दूर्वा, चंदन, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, मोदक, फल आदि अर्पित करें. उसके बाद भगवान विष्णु को पीले फूल, चने की दाल, गुड़, बेसन के लड्डू, अक्षत्, चंदन, तुलसी का पत्ता, पंचामृत, पाले वस्त्र आदि अर्पित करें. फिर केले के पौधे की पूजा करें. उसे जल दें.

फिर भगवान ​गणेश और विष्णु जी की आरती करें. पूजा के समापन के बाद हल्दी, पीला अनाज, पीली वस्तुएं, पुस्तकें आदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें. इस​ दिन आप चाहें तो गणेश मंत्र या विष्णु मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.

Post navigation

Previous: आज विनायक चतुर्थी जाने क्या है तिथि एवं पूजा मुहूर्त
Next: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.