Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (17)

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला आज सुप्रीम कोर्ट में उठा. वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने मामला रखते हुए कोर्ट से घटना पर रिपोर्ट लेने की मांग की.

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है. कोर्ट ने उनसे याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा है. इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी.

आज कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखा. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बंदोबस्त में गंभीर चूक हुई है. इस पर चीफ जस्टिस ने उनसे पूछा कि वह कोर्ट से क्या चाहते हैं.

मनिंदर सिंह ने जवाब दिया कि मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड बठिंडा के जिला जज के पास सुरक्षित रखने का निर्देश दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट इसकी जानकारी ले और पंजाब सरकार को निर्देश दे कि इस गंभीर चूक के दोषियों पर कार्रवाई हो.

वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया कि जब यह घटना घटी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से फिरोजपुर की तरफ जा रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि हालात जैसे भी हो, ऐसी घटना का दोहराव रोकना जरूरी है.

वरिष्ठ वकील ने कोर्ट से आज ही कोई आदेश देने का अनुरोध किया. इस पर चीफ जस्टिस ने उनसे कहा कि वह याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपें. मामले पर कल विचार किया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरुवार का व्रत करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होकर करेंगे आपकी मनोकामनाएं पूरी
Next: सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को लेकर दिया विवादित बयान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 29 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.