Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आरआरआर ने रचा कीर्तिमान, 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बनी तीसरी मूवी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

आरआरआर ने रचा कीर्तिमान, 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बनी तीसरी मूवी

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
1624963898-0965

पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। साउथ मूवीज रिलीज हो रही हैं और जबरदस्त कमाई भी कर रही हैं। पहले पुष्पा का कहर देखने को मिला और अब एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर का तूफान रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजामौली की इस फिल्म ने उनकी सुपरडुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का भी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आरआरआर मूवी 1000 करोड़ की कमाई करने वाली देश की तीसरी मूवी बन गई है। फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े शेयर किए हैं। उनके मुताबिक इस मूवी ने 16वें दिन दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई के जादुई आंकड़े को छुआ है। इससे पहले सिर्फ प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल ही इस मुकाम तक पहुंच चुकी है। फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है। राजामौली बड़े बजट की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस मूवी का बजट भी करीब 550 करोड़ का है। लेकिन फिल्म तो पूरा पैसा वसूल कर के दोगुनी कमाई की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं। इसके अलावा मूवी में आलिया भट्ट, अजय देवगन, ओलीविया मॉरिस, श्रिया सरन समेत और स्टार्स भी शामिल हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मामूट्टी ने सीबीआई 5: द ब्रेन में पांचवीं बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई
Next: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल की शूटिंग लखनऊ में हुई शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.