Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल की शूटिंग लखनऊ में हुई शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राज्य

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल की शूटिंग लखनऊ में हुई शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
varun-dhwan-1649641604

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने हाल में अपनी फिल्म बवाल का ऐलान किया था। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से इसको लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है। फैंस वरुण और जाह्नवी की जोड़ी को साथ देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। रविवार को लखनऊ में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है।
बवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी कर रहे हैं। नितेश की पत्नी अश्विनी अय्यर ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर भी शेयर की है। अश्विनी ने अपने पोस्ट में लिखा, खुशी शुरू होती है। साजिद नाडियाडवाला सर की जीवंत मुस्कान और वर्धा नाडियाडवाला की झप्पी को मिस कर रही हूं। वरुण और जाह्नवी समेत कुछ कलाकारों के साथ शूटिंग शुरू होती है। वरुण शूटिंग के लिए शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। वहीं, जाह्नवी ने 7 अप्रैल को नवाबों के शहर लखनऊ के लिए अपनी उड़ान भरी थी। भारत में तीन अलग-अलग स्थानों पर फिल्म को शूट किया जाना है। हालांकि, अभी उन स्थानों के बारे में नहीं बताया गया है, जहां इस प्रोजेक्ट के आगामी शेड्यूल पूरे होंगे। भारत के अलावा बवाल की शूटिंग पेरिस समेत चार यूरोपीय लोकेशंस पर भी होगी। फिल्ममेकर साजिद के कंधे पर फिल्म को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को दर्शकों के बीच आएगी। यह पहला मौका होगा, जब पर्दे पर वरुण-जाह्नवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। जाह्नवी उम्र में वरुण से नौ साल छोटी हैं। वह 25 की हैं, जबकि वरुण की उम्र 34 साल है। वरुण फिल्म भेडिय़ा में भी नजर आएंगे। वह फिल्म जुग जुग जियो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। फिल्म इक्कीस भी वरुण के खाते से जुड़ी है। सिटाडेल के हिंदी वर्जन में भी वरुण अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। दूसरी तरफ जाह्नवी फिल्म गुड लक जैरी और मलयालम फिल्म हेलन की हिंदी रीमेक मिली का हिस्सा हैं। वह करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2, तख्त, मिस्टर एंड मिसेज माही और विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म जन गण मन में भी दिखाई देंगी। नितेश पहली बार वरुण को लेकर फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। दूसरी तरफ साजिद के साथ वरुण पहले भी जुड़वां 2 और ढिशुम में काम कर चुके हैं। दोनों बवाल के जरिए तीसरी बार साथ आ रहे हैं।

Post navigation

Previous: आरआरआर ने रचा कीर्तिमान, 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बनी तीसरी मूवी
Next: बिना किसी परेशानी के इन तरीकों से करें लैपटॉप की सफाई, नहीं आएगी कोई खराबी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.