Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री से मिला ब्रिटिश शिष्ट मण्डल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री से मिला ब्रिटिश शिष्ट मण्डल

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2022-05-05 at 5.33.35 PM

लखनऊ । भारत एवं ब्रिटेन के आपसी मधुर सम्बंधों, भारतीय प्रधानमंत्री की वैश्विक पहचान तथा उ0प्र0 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्थायी एवं सक्षम सरकार के गठन से प्रभावित होकर आज एक ब्रिटिश शिष्टमंडल भारत में ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा से मुलाकात की। श्री ए0के0 शर्मा के लखनऊ स्थित निजी आवास डालीगंज-1 पर हुई इस मुलाकात में भारत तथा यू0के0 के परस्पर सम्बंधों तथा भविष्य में साथ मिलकर काम करने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें ऊर्जा संरक्षण, हाइड्रोजन ऊर्जा हेतु तकनीकी सहयोग, शिक्षा क्षेत्र विशेषकर तकनीकी शिक्षा में मानव संसाधन को स्किल्ड बनाने की दिशा में परस्पर सहयोग, उ0प्र0 में बन रहे डिफेंस कॉरीडोर में यू0के0 की रक्षा कम्पनियों द्वारा अवस्थापना सम्बंधी निवेश तथा नागर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में आपसी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। श्री ए0के0 शर्मा ने बताया कि भारत तथा ब्रिटेन परम्परागत एक-दूसरे के सहयोगी रहे हैं, आगे भी उ0प्र0 की आर्थिक समृद्धि एवं टिकाऊ विकास के लिए साथ मिलकर कार्य करने की सम्भावना तलाश रहे हैं।
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त श्री जॉन थाम्पसन के नेतृत्व में आये इस शिष्ट मण्डल में, ब्रिटिश उच्चायोग में राजनैतिक एवं द्विपक्षीय मामलों के प्रमुख रिचर्ड बार्लो, वरिष्ठ राजनैतिक आर्थिक सलाहकार भावना विज, ब्रिटिश काउन्सिल राशि जैन और मीडिया सलाहकार तरूका श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,047 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 361 नये मामले आये
Next: प्रदेश में अब तक 1.81 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूँ खरीद, किसानों को किया गया 302.339 करोड़ रूपये का भुगतान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 52 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.