Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,047 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 361 नये मामले आये
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,047 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 361 नये मामले आये

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
1622640829_covid19

लखनऊ । अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,047 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 361 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,17,86,390 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 255 लोग तथा अब तक कुल 20,50,443 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1742 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 04 मई, 2022 को एक दिन में 4,16,929 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,30,12,516 तथा दूसरी डोज 13,13,23,510 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,84,375 तथा दूसरी डोज 95,25,047 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 55,58,749 तथा दूसरी डोज 5,19,921 दी गयी। कल तक 28,35,886 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,61,60,004 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यमुना की लहरों पर बनेगा उत्तर भारत का पहला फ़्लोटिंग रेस्तराँ
Next: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री से मिला ब्रिटिश शिष्ट मण्डल

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.