Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ऊर्जा मंत्री ने श्रृंगार हाट, हनुमानगढ़ी स्थित 11 केवी विद्युत केन्द्र का किया निरीक्षण
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

ऊर्जा मंत्री ने श्रृंगार हाट, हनुमानगढ़ी स्थित 11 केवी विद्युत केन्द्र का किया निरीक्षण

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
facebook_1651827521158_6928266779306970496

लखनऊ । प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज अयोध्या प्रवास के दौरान हनुमानगढ़ी के श्रृंगार हाट स्थित 11 केवी विद्युत केन्द्र का विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण हेतु स्थापित कम्प्लेन्ट बूथ, बिजली की सही आपूर्ति एवं लोड की स्थिति जानने के लिए केन्द्र में स्थापित 400 केवी एवं 600 केवी ट्रांसफार्मर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि अधिक से अधिक लाइन हानियों को कम किया जाय, जिससे कि बिजली की बचत की जा सके। भीषण गर्मी में जनता को बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न हो व अनावश्यक बिजली कटौती न हो, इसके प्रयास किये जाएं। अनवरत विद्युत आपूर्ति में बाधा बन रही व्यवस्था की कमियों को चिन्हित कर इसके मेन्टिनेंस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिभारित फीडरों व ट्रान्सफार्मर्स की शीघ्र ही क्षमता वृद्धि करने, ट्रांसफार्मर व बिजली के तारों के जलने तथा क्षतिग्रस्त उपकरणों को रिपेयर करने, ब्रेकडाउन को कम समय में ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर आपूर्ति  बनाए रखने के लिए उपकरणों के रखरखाव एवं जरूरी सामान की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। ऊर्जा मंत्री ने केन्द्र की लॉगबुक, बिलिंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं लोड बैलेंसिंग का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्मिकों के मोबाइल नंम्बर डिस्प्ले बोर्ड पर दर्शाने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली की सुचारू व्यवस्था बनायी जायेगी। मुख्यमंत्री जी की भी मंशा है कि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले, इसपर निरंतर कार्य किया जाए, जिसके लिए विद्युतकर्मी दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे हैं, जिससे समस्याओं को दूर करने में सफलता मिल रही है। इसके लिए उन्होंने सभी विद्युत कार्मिकों को प्रोत्साहित किया और धन्यवाद भी दिया।

Post navigation

Previous: ग्राम सचिवालय कार्यालय को हाईस्पीड विश्वसनीय इण्टरनेट कनेक्टिीविटी उपलब्ध करायी जाए
Next: उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत 150 हाईटेक नर्सरी की ,की जाएगी स्थापना।

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.