Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ग्राम सचिवालय कार्यालय को हाईस्पीड विश्वसनीय इण्टरनेट कनेक्टिीविटी उपलब्ध करायी जाए
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ग्राम सचिवालय कार्यालय को हाईस्पीड विश्वसनीय इण्टरनेट कनेक्टिीविटी उपलब्ध करायी जाए

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
utrar_pradesh_chief_minister_yogi_adityanath__1649664388

लखनऊ । मा0 मुख्यमंत्री जी की संकल्पना उत्तर प्रदेश के गांव को स्मार्ट बनाने की है। इसको दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के 58,189 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय के स्थापना की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम पंचायत कार्यालय को ग्राम सचिवालय के नाम से स्थापित किया जा रहा है। गांव की जनता को विभिन्न विभागों से जिन दस्तावेजों/अभिलेखों/कागजात की आवश्यकता पड़ती है, वे समस्त अभिलेख ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायक/कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) के माध्यम से प्राप्त हो सके, इसकी व्यवस्था भी बनायी जा रही है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव पंचायती राज श्री मनोज कुमार सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश निदेशक पंचायती राज को दिये हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में निवासरत ग्रामीण जनता की क्षमता का पूर्ण विकास व नई आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भरोसेमंद इण्टरनेट कनेक्टिविटी आवश्यक है। स्मार्ट ग्राम की इस परिकल्पना के दृष्टिगत शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ग्राम पंचायत के ग्राम सचिवालय कार्यालय को हाईस्पीड विश्वसनीय इण्टरनेट कनेक्टिीविटी उपलब्ध करायी जाए, साथ ही ग्राम सचिवालय भवन के 50 मीटर के दायरे (रेडियस) में ग्रामीण जन के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करायी जाए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में अब तक 1.81 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूँ खरीद, किसानों को किया गया 302.339 करोड़ रूपये का भुगतान
Next: ऊर्जा मंत्री ने श्रृंगार हाट, हनुमानगढ़ी स्थित 11 केवी विद्युत केन्द्र का किया निरीक्षण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.