Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की खबर से भड़का रूस, शनिवार से नहीं करेगा बिजली की आपूर्ति
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की खबर से भड़का रूस, शनिवार से नहीं करेगा बिजली की आपूर्ति

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (22)

रूस ने ऐलान किया है कि वो शनिवार से फिनलैंड को बिजली की सप्लाई देना बंद कर देगा। माना जा रहा है कि फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के फैसले को लेकर रूस ने ये कदम उठाया है। पिछले दिनों फिनलैंड ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि उनका देश नाटो संगठन में शामिल होने के लिए आवेदन का समर्थन करता है। इस बाबत जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिनलैंड के पीएम और राष्ट्रपति ने कहा था कि नॉर्डिक देश को सोवियत संघ का मुकालबा करने के लिए अब पश्चिमी गठबंधन की सदस्यता बिना देरी किए ले लेनी चाहिए। माना जा रहा है कि फिनलैंड के इसी फैसले से रूस खफा है और उसने फिनलैंड को बिजली देने से मना कर दिया है।

फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की घटना रूस के लिए अच्छी नहीं है। रूस की फिनलैंड के साथ करीब 1,340 किलोमीटर लंबी सीमा है। रूस को अब इस बात की चिंता है कि नाटो रूसी सीमाओं के नजदीक कौन सा बुनियादा ढांचा विकसित करती है। रूस को इसी बात का डर था कि कहीं स्वीडन और फिनलैंड नाटो में शामिल ना हो जाएं। इसी को लेकर रूस ने पिछले दिनों स्वीडन और फिनलैंड को चेतावनी भी दी थी कि अगर वो नाटो में शामिल होते हैं तो इसके दूरगामी सैन्य और राजनीतिक परिणाम होंगे। 

रूस पहले ही नाटो सीमाओं के पास अपने स्थिति मजबूत करने में लगा हुआ है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों रूस की पश्चिमी सीमाओं पर सुरक्षा मजबूत करने का आदेश दिया था। अब रूस को स्वीडन से जुड़ी सीमाओं पर भी अपनी ताकत लगानी होगी वहीं नाटो सेना अब स्वीडन से संधि के बाद रूस की सीमा के काफी करीब तक पहुंच जाएगी जिसे कूटनीतिक दृष्टि से रूस के खिलाफ माना जा रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर कोरिया में कोरोना से हाहाकार, पहली बार इतनी अधिक तबाही मचा रहा ओमिक्रॉन
Next: शहर से अधिक गांवों पर महंगाई की मार, तेलंगाना, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बंगाल के ग्रामीण इलाकों में बुरा हाल, जानें इसकी वजह

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.