Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शहर से अधिक गांवों पर महंगाई की मार, तेलंगाना, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बंगाल के ग्रामीण इलाकों में बुरा हाल, जानें इसकी वजह
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शहर से अधिक गांवों पर महंगाई की मार, तेलंगाना, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बंगाल के ग्रामीण इलाकों में बुरा हाल, जानें इसकी वजह

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
download (23)

अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि महंगाई का असर गांवों में कम होता है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से शहर से अधिक महंगाई गांवों में है और इस बात की गवाही सरकारी आंकड़े भी देते हैं। इस साल अप्रैल में ग्रामीण महंगाई दर 8.38 प्रतिशत थी जबकि शहर की महंगाई दर 7.09 प्रतिशत थी। कुल महंगाई दर 7.79 प्रतिशत दर्ज की गई। इस साल मार्च में भी कुल महंगाई दर 6.95 प्रतिशत थी और ग्रामीण महंगाई दर 7.66 प्रतिशत दर्ज की गई।

चार राज्यों में तो ग्रामीण महंगाई दर 10 प्रतिशत से ऊपर

अप्रैल में देश के चार राज्यों में तो ग्रामीण महंगाई दर 10 प्रतिशत से ऊपर चली गई। इनमें तेलंगाना (10.26 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (10.12 प्रतिशत), हरियाणा (10.25 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल 10.53 प्रतिशत शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, असम और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ग्रामीण महंगाई दर नौ प्रतिशत से अधिक रही।

ईंधन के दाम में वृद्धि बड़ी वजह

विशेषज्ञ ग्रामीण इलाके में महंगाई दर बढ़ने की मुख्य वजह खाद्य पदार्थों की कीमतों के साथ ईंधन के दाम में वृद्धि को बता रहे हैं। इस साल अप्रैल महीने में जिन पांच चीजों के खुदरा दाम में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई, उसमें सब्जी, ईधन और बिजली, ट्रांसपोर्ट, फल व मसाला शामिल है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की खबर से भड़का रूस, शनिवार से नहीं करेगा बिजली की आपूर्ति
Next: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल का नेता चुने गए; 2023 में होंगे विधानसभा चुनाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.