Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गोरखपुर में 12 से 17 जून तक दस्तक देगा मानसून, समय से होगी बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोरखपुर में 12 से 17 जून तक दस्तक देगा मानसून, समय से होगी बारिश

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
download (89)

गोरखपुर में 12 से 17 जून के बीच गोरखपुर में मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, इस बार गोरखपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले दो से तीन दिन में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्यपूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। आम तौर पर इन क्षेत्रों में मानसून 22 मई के बाद सक्रिय होता है। इस बार यह छह दिन पहले सक्रिय हो गया है।

वहीं, केरल तट पर मानसून के 27 मई से एक जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सामान्य तौर पर केरल तट पर मानसून एक जून को दस्तक देता है, लेकिन अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून के पहले आने की संभावना को देखते हुए इसके केरल तट पर भी दो तीन दिन पहले पहुंच जाने की संभावना है।

ऐसे में गोरखपुर में भी मानसून के दो से तीन दिन पहले पहुंच जाने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सामान्य तौर पर गोरखपुर में मानसून 16 जून को आ जाता है, लेकिन इस बार इसके 12 जून तक पहुंच जाने की संभावना है। इस बार 12 से 17 जून के बीच किसी भी दिन गोरखपुर में मानसून की दस्तक हो जाएगी।

इस बार सामान्य से अच्छी बरसात की संभावना
इस बार गोरखपुर में सामान्य से अच्छी बरसात की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार मानसून के दौरान गोरखपुर में 1137.2 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस बार 1165.3 मिलीमीटर बारिश की संभावना है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लालू यादव और राबड़ी देवी के पर सीबीआइ का छापा,
Next: मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.