Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लालू यादव और राबड़ी देवी के पर सीबीआइ का छापा,
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

लालू यादव और राबड़ी देवी के पर सीबीआइ का छापा,

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (90)

राजद अध्‍यक्ष लालू यादव, उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी बड़ी बेटी मीसा भारती और इनके परिवार से जुड़े 17 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह सीबीआइ (Central Bureau of Investigation) ने छापेमारी की है। मामला लालू यादव के बतौर रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन (Land For Job in Railway) लेने से जुड़ा है। इस संबंध में सीबीआइ की जांच पहले से चल रही है और पहले भी छापे पड़ चुके हैं। पटना में सुबह के साढ़े छह बजे ही सीबीआइ अफसर राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंच गए थे। सूत्रों की मानें तो रेलवे भर्ती बोर्ड घोटाले में नए सुबूत मिलने के बाद सीबीआइ ने नया केस दर्ज किया है। यहां आपको पूरे घटनाक्रम की हर जानकारी मिलेगी।

महिला अफसर पहुंचीं, करेंगी पूछताछ

यूं तो सीबीआइ अफसर राबड़ी देवी के आवास में सुबह 6.30 बजे से ही पहुंच गई थी। लेकिन, टीम को अंदर कई तरह की मुश्‍क‍िलों का सामना करना पड़ा। बाद में सीबीआइ के और अफसर भी बारी-बारी राबड़ी आवास पर पहुंचते रहे। सुबह पौने नौ बजे के करीब एक महिला अफसर भी राबड़ी आवास पहुंचीं। बताया जा रहा है कि यह अफसर राबड़ी आवास पर मौजूद महिलाओं से पूछताछ करेंगी।

खटाल की भी जांच कर रहे सीबीआइ अफसर

बताया जा रहा है कि सीबीआइ के अफसर खटाल की भी जांच कर रहे हैं। आरोप है कि रेलवे में नौकरी के बदले लालू यादव ने लोगों से उनकी जमीन अपने नाम कराई। खटाल की जमीन के बारे में भी ऐसी ही बात कही जा रही है। यह छापेमारी ऐसे वक्‍त में हो रही है, जब लालू यादव – राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव पटना में नहीं हैं। वे दो दिन पहले लंदन रवाना हुए थे। लालू यादव खुद फिलहाल दिल्‍ली में अपनी बड़ी बेटी और राज्‍यसभा सदस्‍य मीसा भारती के आवास पर हैं। बताया जा रहा है कि पटना के अलावा बिहार के गोपालगंज, दिल्‍ली और भोपाल में भी यह छापेमारी चल रही है।

नींद भी नहीं खुली थी, और सीबीआइ ने दी दस्‍तक 

पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। सुबह जब सीबीआइ के अफसर यहां पहुंचे तो घर के लोग अभी ठीक से जग भी नहीं पाए थे। सीबीआइ अफसरों ने राबड़ी देवी के आवास में प्रवेश करते ही दरवाजे बंद करा दिए। इसके बाद न तो किसी को अंदर से बाहर और न किसी को बाहर से अंदर जाने की इजाजत दी गई। सीबीआइ के एक अफसर छापेमारी शुरू होने के करीब एक घंटे बाद राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। राबड़ी देवी आवास के बाहर सीबीआइ के अफसरों को लेकर आईं कम से कम तीन गाड़‍ियांं लगी हैं, जिनमें एक झारखंड नंबर की गाड़ी भी शामिल है। इसके बाद भी कुछ अफसर यहां आते रहे।

वकील और समर्थकों का आना जारी 

राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी की खबर मिलते ही लालू समर्थकों और राजद के नेताओं- विधायकों का वहां आना शुरू हो गया। यहां बढ़ती भीड़ को देखकर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। घर के अंदर और बाहर पुलिस को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि लालू यादव के दो वकील भी मौके पर पहुंचे हैं।

Post navigation

Previous: झारखंड सीएम हेमंत को माइनिंग लीज देने में पूजा सिंघल की, पुलिस से साझा नहीं कर सकते
Next: गोरखपुर में 12 से 17 जून तक दस्तक देगा मानसून, समय से होगी बारिश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.