Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,828 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 141 नये मामले आये
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,828 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 141 नये मामले आये

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
corona_in_ghaziabad_1

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,828 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 141 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,39,44,973 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 143 लोग तथा अब तक कुल 20,54,804 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 828 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 25 मई, 2022 को एक दिन में 4,16,219 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,31,83,044 तथा दूसरी डोज 13,53,41,601 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,36,06,052 तथा दूसरी डोज 1,05,93,142 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 70,65,407 तथा दूसरी डोज 22,04,618 दी गयी। कल तक 30,69,983 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,50,63,847 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदाम का किया औचक निरीक्षण
Next: किसान के नेता राकेश टिकैत के ऊपर फेंकी गई स्याही, प्रेस वार्ता के दौरान धक्कामुक्की

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.