Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदाम का किया औचक निरीक्षण
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदाम का किया औचक निरीक्षण

Sarvoday Times 4 years ago 1 minute read 0 comments
download (96)

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री, श्री ब्रजेश पाठक ने आज यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने 16,40,33,033 रूपये मूल्य की एक्सपायर्ड दवाएं पकड़ीं।
       श्री पाठक ने कहा कि ये दवाएं कारपोरेशन द्वारा अस्पतालों को उपलब्ध करायी जानी चाहिए थीं, जो मेडिकल कॉर्पोरेशन द्वारा अस्पतालों को नहीं भेजी गयीं। करोड़ों की दवाएं गोदाम में रखे-रखे एक्सपायर हो गई। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच हेतु एक समिति का गठन व गोदाम में उपलब्ध दवाईयों का ऑडिट कराने हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही प्राथमिक जांच रिपोर्ट 03 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
       उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई एवं मौके पर बरामद सभी सबूत, रिकॉर्डिंग, कागजात जब्त किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव, श्री प्रांजल यादव भी साथ में उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया
Next: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,828 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 141 नये मामले आये

Related Stories

79-76-1789910842-846202-khaskhabar
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 48 seconds ago 0
images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.