Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • “हम ‘सावरकर की औलाद’ से नहीं डरते…” : दिल्ली के डिप्टी CM का बचाव करते बोले CM अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली

“हम ‘सावरकर की औलाद’ से नहीं डरते…” : दिल्ली के डिप्टी CM का बचाव करते बोले CM अरविंद केजरीवाल

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
images (3)

केजरीवाल ने केंद्र पर आरोप लगाया कि ये अपनी लूट जारी रखना चाहते हैं. 75 साल में इन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है. मेरा देश अब दुनिया का नंबर वन देश बनकर रहेगा. आप देश की उम्मीद बन चुकी है. एलजी द्वारा आबकारी नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को फंसाया जा रहा है. ये केस बिल्कुल झूठा है.  सिसोदिया कट्टर ईमानदार और देशभक्त आदमी हैं. मैंने आपको पहले ही बताया था कि मनीष जी को गिरफ्तार करने वाले हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने भाषण में और विधानसभा में मैंने कहा था कि मनीष को गिरफ्तार करने वाले हैं. तीन चार महीने पहले ही बताया था. मैंने पूछा था कि केस क्या है तो मुझे बताया गया कि ढूंढ रहे हैं, बना रहे हैं. अब हमारे देश के अंदर एक नया सिस्टम लागू किया गया है. पहले यह तय किया जाता है कि किस आदमी को जेल भेजना है और फिर उसके खिलाफ एक मनगढ़ंत झूठा केस बनाया जाता है. मीडिया से जो अभी तक मुझे पता चला है पूरा का केस झूठा है. मैं मनीष सिसोदिया को 22 साल से जानता हूं कट्टर ईमानदार कट्टर देशभक्त आदमी हैं.  हमारे देश में पिछले 75 साल में सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क सारी पार्टियों सरकारों ने कर दिया था. करोड़ों बच्चे गरीबों के बच्चे जो सरकारी स्कूल में पढ़ते थे, उनका भविष्य अंधकार में था.

कोई उम्मीद नहीं थी गरीब का बच्चा गरीब अमीर का बच्चा अमीर बनेगा. यह तय था गरीब का बच्चा मजदूरी करेगा रिक्शा चलाएगा. यह सिस्टम पूरे देश में चल रहा था. पहली बार जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री बने तब मनीष सिसोदिया ने रात दिन मेहनत करके दिल्ली के सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया ऐसा बनाया कि अमीरों के बच्चे भी अब सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूलों के डेस्क पर अमीर और गरीब के बच्चे साथ बैठकर पढ़ते हैं. मनीष सिसोदिया ने केवल देश के स्कूल ठीक नहीं किए बल्कि देश के करोड़ों बच्चों को उम्मीद भी है सरकारी स्कूल भी ठीक हो सकते हैं गरीबों के बच्चों का भविष्य भी अच्छा हो सकता है.

केजरीवाल ने आगे कहा कि  ये लोग आम आदमी पार्टी के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हैं, यह सोचने की बात है.  उन्होंने पहले भी केस किए गए, लेकिन सब छूट कर आ गए. पहले सत्येंद्र जैन कोई उन्हें गिरफ्तार किया और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने जा रहे हैं. ये आम आदमी पार्टी के पीछे ही क्यों पड़े हैं? आम आदमी पार्टी वाले कट्टर ईमानदार हैं. ये हम पर कीचड़ उछाल कर कहना चाहते हैं कि देखो ये भी हमारे जैसे हैं, लेकिन लोग उन पर यकीन नहीं कर रहे. जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी जीती है पूरे देश के अंदर आम आदमी पार्टी के आंधी आ रही है. आम आदमी पार्टी पूरे देश में फैल रही है, ये लोग उसको रोकना चाहते हैं. ये लोग नहीं चाहते कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में इनके टक्कर में खड़ी हो. आम आदमी पार्टी को पूरे देश में फैलने से अब कोई नहीं रोक सकता. हर कोई अच्छी शिक्षा अच्छा इलाज 24 घंटे बिजली सड़क पानी चाहता है. हर आदमी भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है, देश को नंबर वन बनाना चाहता है.

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का समय आ गया है. सिंगापुर की सरकार ने हम को आमंत्रित किया है. दिल्ली की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. ट्रम्प साहब की पत्नी भी दिल्ली सरकार के स्कूल देखना चाहती हैं. दिल्ली के लोगों को यकीन दिलाता हूं कि भले ही यह कितना भी परेशान करें जेल में रखें, लेकिन काम नहीं रुकेंगे. 75 साल में इन पार्टियों ने मिलकर देश को बर्बाद कर दिया इन 75 सालों में कितने देश हमसे आगे निकल गए.

Post navigation

Previous: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम
Next: मुख्यमंत्री ने विश्व एथलेटिक्स चौम्पियनशिपमें में की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.