Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर में जल्द बारिश की उम्मीद बेहद कम, जानें यूपी के और जिलो में मौसम का हाल
  • उत्तराखंड

कानपुर में जल्द बारिश की उम्मीद बेहद कम, जानें यूपी के और जिलो में मौसम का हाल

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (55)

कानपुर जिले के लोगों को अब बारिश के लिए अगले 72 घंटों या अधिक समय का इंतजार करना होगा। दरअसल, मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून की टर्फ लाइन मध्य भारत की ओर खिसक जाने से ऐसा होगा। वहीं यूपी के अन्य जिलों में बारिश के आसार बन रहे है। मॉनसूनी बादल घेरने से पांच से छह दिन तक बरसात होती रहेगी।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के  कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि  जुलाई माह में मध्य बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए मध्य भारत को प्रभावित कर रहे थे। इनके प्रभाव से मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश देखी गई। 

 मौसम विज्ञानी के अनुसार मानसून की रेखा अब एक बार फिर मध्य भारत की तरफ बढ़ रही है। माॅनसून की रेखा 27 जुलाई से एक बार फिर उत्तर भारत का रुख करेंगी। यह गंगा के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर पहुंच जाएगी। तब कानपुर मण्डल सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां  बढ़ेंगी।  

 मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तर प्रदेश विशेषकर कानपुर मंडल में अपेक्षा अनुरूप वर्षा नहीं हुई है। इसका प्रभाव फसलों पर पड़ना तय है। यदि माॅकानसून सक्रियता के साथ अच्छी बारिश दे देता तो किसानों के नुकसान की भरपाई हो सकती थी

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनाते वक़्त हमने दिल पर पत्थर रख लिया था: अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल
Next: डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कोविड-19 चतुर्थ टीकाकरण उत्सव (प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज) का हुआ आयोजन

Related Stories

6F7A1041
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

मुख्यमंत्री ने पंचायतीराज विभाग के कार्यां की समीक्षा की

Sarvoday Times 9 months ago 0
Screenshot-2024-12-06-113031
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

उत्तराखंड: नया साल प्रदेश के 16 हजार परिवारों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी

Sarvoday Times 2 years ago 0
Screenshot-2024-03-21-113358
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने सरकार को दिए आदेश, कहा- एप में दर्ज शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करें

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.