Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड: नया साल प्रदेश के 16 हजार परिवारों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

उत्तराखंड: नया साल प्रदेश के 16 हजार परिवारों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 0 comments
Screenshot-2024-12-06-113031

नया साल 16 हजार परिवारों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। आवास विभाग ने प्रदेश में मार्च तक 16 हजार आवास तैयार करने का लक्ष्य तय किया है। उत्तराखंड आवास विकास परिषद राज्य बनने के बाद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रही है।

परिषद 15 परियोजनाएं निजी निवेशकों के साथ तैयार कर रही है, जिसमें कुल 12,856 आवास शामिल हैं। शेष पांच परियोजनाएं संबंधित विकास प्राधिकरणों की ओर से विकसित की जा रही हैं। प्राधिकरणों के जरिये कुल 3,104 आवास तैयार किए जा रहे हैं। अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का ने बताया कि निजी भागीदारी के साथ 1,760 घर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं।

14,635 आवासों का भी आवंटन किया जा चुका है। बाकी परियोजनाओं को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उधर, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि के धौलास में 240 फ्लैट मार्च 2025 तक तैयार हो जाएंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाकुंभ में ड्यूटी के लिए 63 पीपीएस अफसर भेजे गए
Next: शरीर में व‍िटाम‍िन ई की कमी काे पूरा करेंगे 5 फ्रूट्स

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.