Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आबकारी राज्यमंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने की विभागीय समीक्षा बैठक
  • उत्तर प्रदेश

आबकारी राज्यमंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने की विभागीय समीक्षा बैठक

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (77)

उत्तर प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल ने आज यहां गन्ना संस्थान में आयोजित आबकारी विभाग की 06 माह की कार्ययोजना के संबंध में की गई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण पर बल देना अति आवश्यक है, ताकि प्रदेश के विकास कार्यों को और तीव्र गति मिल सके। आबकारी विभाग द्वारा 06 माह में वार्षिक राजस्व लक्ष्य 42,500 करोड़ के सापेक्ष 20,500 करोड़ राजस्व अर्जित करना निश्चित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि किसी अधिकारी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार या कार्यो में लापरवाही की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
आबकारी मंत्री ने कहा कि 100 दिवस की कार्ययोजना के अन्तर्गत जो राजस्व की प्राप्ति हुई है वह अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री जी को विभाग से बहुत अपेक्षाये हैं। राजस्व अर्जन में आबकारी विभाग का प्रमुख स्थान है और सरकार की प्रंभावी नीतियों के तहत पिछले पांच वर्षों में आबकारी विभाग द्वारा उल्लेखनीय राजस्व अर्जित किया गया है। श्री अगवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पॉश मशीन द्वारा बीयर की सेलिंग 15 अगस्त तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसको पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी।
समीक्षा बैठक के दौरान आबकारी मंत्री ने कहा  कि प्रवर्तन के कार्य को और कारगर बनाया जाये तथा अवैध मदिरा के उत्पादन पर पूरी तरह से अंकुश लगाते हुए दोषियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने दूसरे पड़ोसी राज्यों से बिना सीमा शुल्क दिये आ रही मदिरा के व्यापार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही दुकानों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव आबकारी, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने 06 माह की कार्ययोजना के संबंध में मंत्री जी को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया  कि सभी विभागीय अधिकारी 06 इकाइयों की आसवनी स्थापित करने, 07 आसवनियों का कन्सट्रक्सन पूर्ण कराकर उत्पादन प्रारम्भ कराया जाना, 01 ब्रेवरी का कन्सट्रक्सन पूर्ण कराकर उत्पादन प्रारम्भ कराया जाना, 01 इकाई को वाइनरी स्थापित करने, वार्षिक उत्पादन लक्ष्य 140 करोड़ ब.ली. के सापेक्ष 75 करोड़ ब. ली. एथनाल का उत्पादन व बीयर की 06 माइक्रो ब्रेवरी की स्थापना करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करेंगें। उन्होंने प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप दिये गये लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंत्री जी को आश्वस्त किया।

Post navigation

Previous: महिला आयोग की अध्यक्ष ने डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय लखनऊ का किया निरीक्षण
Next: 01 अगस्त से 04 अगस्त तक प्रवर्तन की कार्यवाही से लखनऊ परिक्षेत्र में 93.13 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.