Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महिला आयोग की अध्यक्ष ने डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय लखनऊ का किया निरीक्षण
  • मेन स्लाइड

महिला आयोग की अध्यक्ष ने डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय लखनऊ का किया निरीक्षण

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (69)

महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जानकारी, शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन, गर्भवती महिलाओं व अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही उपचार व्यवस्था तथा टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम द्वारा डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने गायनी, ओ.पी.डी., एस.एन.सी.यू. वार्ड, लेबर रूम, ओ.टी., आई.सी.यू., सी.एस.एस. विभाग, ब्लड विभाग व मरीजों को दिये जाने वाली दवाईयां एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया साथ ही समस्त वार्डो में भर्ती महिलाओं, शिशुओं का हाल चाल भी लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के प्रमुख वार्डो किचन, स्नानागार एवं शौचालय की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गयी तथा महिलाओं/मरीजों से वार्ता कर वहा पर मिल रही सभी सुविधाओं की जानकारी ली गयी।निरीक्षण के समय उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा. राजन भटनागर व चिकित्सा अधीक्षक, डा. स्मृति अग्रवाल द्वारा बताया कि अस्पताल मे 79 महिलायें भर्ती हैं, 26 महिलायें गर्भवती पायी गयी व महिलाओं के शिशुओं की संख्या 44 है। चिकित्सालय में पर्याप्त शौचालय, स्नानगृह एवं एम्बुलेन्स की सुविधा 24 घण्टों के लिए उपलब्ध है। किचन में उपस्थित रसोईयों से बनाये जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी ली गयी एवं साफ-सफाई को देखा गया, जिसमें समस्त व्यवस्थायें सही पायी गयी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देशभर में पिछले 24 घंटे में मिले 19893 कोरोना मरीज, 53 लोगों की मौत…
Next: आबकारी राज्यमंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने की विभागीय समीक्षा बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.