Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3000 अप्रेंटिस की बंपर भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3000 अप्रेंटिस की बंपर भर्ती

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3000 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 6 मार्च 2024 निर्धारित की गयी है।

योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1996 से पहले और 31 मार्च 2004 के बाद न हुआ हो। विस्तृत योग्यता के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी NATS पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। आवेदन के साथ ही आपको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी वर्ग के लिए 800 रुपये, एससी, एसटी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 600 रुपये, पीएच कैंडिडेट्स के लिए 400 रुपये और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन एवं वेतन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन रिटेन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए चयनित हो जाएंगे उन्हें 15000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: समाजवादी पार्टी  ने लगाया पुलिस के जरिए चुनाव को प्रभावित करने का आरोप
Next: उत्तर प्रदेश में जूनियर फूड एनालिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.