Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में जूनियर फूड एनालिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में जूनियर फूड एनालिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
दोफ्क्ग्प

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से एक और भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस बार यूपीएसएसएससी की ओर से यह भर्ती जूनियर विश्लेषक- खाद्य (Junior Analyst- Food) के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले महीने 15 अप्रैल 2024 से शुरू की जाएगी।

आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 मई 2024 निर्धारित की गयी है।

पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2023 का स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। इसके साथ ही केमिस्ट्री/ बायोलॉजी/ माइक्रो साइंस/ डेरी केमिस्ट्री/ फूड टेक्नोलॉजी, फूड एवं न्यूट्रिशन/ वेटरिनरी साइंस में से किसी में भी पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो।

इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों निर्धारित वर्षों तक आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से जूनियर विश्लेषक- खाद्य के कुल 417 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से वर्गानुसार जनरल के लिए 168 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 41 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए 114 पद, एससी वर्ग के लिए 87 पद, एसटी वर्ग के लिए 7 पद निर्धारित हैं।

आवेदन कैसे कर सकेंगे
भर्ती के लिए आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन के साथ ही आपको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 25 रुपये तय किया गया है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Post navigation

Previous: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3000 अप्रेंटिस की बंपर भर्ती
Next: पीएम मोदी आज बनास डेयरी प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.